गांव से अचानक गायब हुआ किशोर, परिजन परेशान, पुलिस तलाश में जुटी

Updated:
विज्ञापन
buxar news

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड अंतर्गत बासुदेवा थाना क्षेत्र के पवरपुर गांव से एक 12 वर्षीय किशोर प्रियांशु कुमार रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. पीड़ित पिता अखिलेश पासवान के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

Buxar News: ( नावानगर से त्रिलोकी चौबे की रिपोर्ट ) :
बासुदेवा थाना क्षेत्र के पवरपुर गांव से एक किशोर अचानक गायब हो गया है. गायब किशोर की पहचान स्थानीय निवासी अखिलेश पासवान के 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है. इसको लेकर पीड़ित पिता अखिलेश पासवान द्वारा अपने पुत्र के लापता होने का मामला संबंधित थाने में दर्ज कराया गया है. पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनका पुत्र प्रियांशु कुमार आगामी 21 मई 2026 को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला.

पहले भी घर से भागकर आसनसोल पहुंच गया था किशोर

मामले की पुष्टि करते हुए बासुदेवा एसएचओ अनिल कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. एसएचओ ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आगे बताया कि प्रियांशु कुमार पूर्व में भी इसी वर्ष 5 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गया था. इसके बाद पुलिस और परिजनों की तत्परता से उसे 12 अप्रैल को आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से सकुशल बरामद किया गया था.

रेल पुलिस को भी दी गई सूचना, पुलिस ने तेज की तलाश

एसएचओ ने बताया कि पिछली बार वह घर से भटक कर डुमरांव स्टेशन पहुंच गया था और वहां से ट्रेन पकड़कर आसनसोल चला गया था. आशंका जताई जा रही है कि इस बार भी वह इसी तरह कहीं भटक कर चला गया हो. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने किशोर की खोजबीन और बरामदगी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं. आसपास के सभी थानों को लापता किशोर का फोटो भेजा गया है, साथ ही इसकी सूचना रेल पुलिस (जीआरपी) को भी दे दी गई है ताकि स्टेशनों पर भी निगरानी रखी जा सके.

Also Read: बक्सर के बलुआ गांव में खेत बचाओ अभियान, किसानों को दी गई संतुलित और जैविक खेती की जानकारी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन