Buxar News: दुकान का शटर तोड़, नकद समेत चार लाख के कपड़े की हुई चोरी

Updated at : 28 Jan 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: दुकान का शटर तोड़, नकद समेत चार लाख के कपड़े की हुई चोरी

स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्मा गेट स्थित एक कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने कपड़े व नकद समेत चार लाख रुपये मूल्य के सामान गायब कर दिया

विज्ञापन

धनसोई.

स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्मा गेट स्थित एक कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने कपड़े व नकद समेत चार लाख रुपये मूल्य के सामान गायब कर दिया. यह घटना सोमवार की रात घटी. मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने टूटा शटर देख इसकी सूचना दुकानदार को दी. इसके बाद दुकानदार भागे-भागे पहुंचा और देखा कि दुकान से अधिकांश सामान गायब हैं और कुछ कपड़े वगैरह बिखरे पड़े हैं.

घटना की सूचना धनसोई थाना को दी गई. मौके पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह पहुंच कर मामले की जांच किए. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि रात्रि दो बजे तक गेट पर पुलिस की गश्ती टीम मौजूद रही. ऐसे में समझा जाता है कि यह घटना रात के ढाई और चार बजे की बीच घटित हुई होगी. पीड़ित दुकानदार व कर्मा निवासी संजय कुमार सिंह के बयान पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें चार लाख रुपए मूल्य के कपड़े और गल्ला में रखे नगद 10 हजार चोरी का जिक्र किया गया है.इस संबंध में ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्ती नहीं होने से चोरी का मामला आम हो गया है. ग्रामीण रजनीश पाठक ने कहा कि पुलिस बालू के खेल में व्यस्त रहती है और रात दो बजे तक मेन रोड पर लेनदेन की बाजिगरी चलती है. जिसका फायदा उठाते हुए चोर अपनी मंशा पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं. वही थानाध्यक्ष का कहना था कि मामले की कई एंगल से जांच किया जा रहा हैं. दुकान का बीमा भी है,और शटर पे कोई दाग अथवा खरोज के निशान नहीं मिले हैं.शटर केवल एक जगह क्षतिग्रस्त पाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन