Buxar News: असामाजिक तत्वों पर रखी जायेगी विशेष नजर
Updated at : 30 Jan 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन

Buxar News : एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने भी सभी समुदायों से आपसी सद्भाव व एकता बनाए रखने की अपील की गयी
विज्ञापन
डुमरांव
. शब-ए-बारात व सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार की शाम में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, बीडीओ संदीप पांडेय, थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, नप कर्मी दुर्गेश कुमार ने शांति समिति सदस्यों व जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए. बैठक में एसडीएम, एसडीपीओ ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए. शब-ए-बारात पर कब्रिस्तानों व मस्जिदों के आस-पास सफाई, बिजली और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आश्वासन दिया गया. सरस्वती पूजा के दौरान मूर्ति स्थापना, पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, ध्वनि सीमा का पालन और मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित मार्गों पर चर्चा की गई. एसडीएम राकेश कुमार ने दोनों त्यौहारों के आयोजन के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की. वहीं एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने भी सभी समुदायों से आपसी सद्भाव व एकता बनाए रखने की अपील की गयी. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया. एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि असामजिक तत्वों पर निगरानी रखी जायेगी. थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि शब-ए-बारात व सरस्वती पूजा के दौरान मुख्य सड़कों के साथ धार्मिक स्थलों के आस-पास यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे. इस मौके पर मोहन गुप्ता, इस्लाम अंसारी, नागेंद्र नाथ ओझा, संजय सहित अन्य कई मौजूद रहें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




