पुलिस ने कुंभ मेले में अपनों से बिछड़े लोगों से परिजनों की करायी बात
Updated at : 29 Jan 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के मंगरॉव गांव निवासी 65 वर्षीय रामअवध शर्मा एवं उनकी 63 वर्षीय पत्नी गुलाइचा देवी कुंभ मेले के भगदड़ में लापता हो गये थे.
विज्ञापन
राजपुर.
प्रखंड के मंगरॉव गांव निवासी 65 वर्षीय रामअवध शर्मा एवं उनकी 63 वर्षीय पत्नी गुलाइचा देवी कुंभ मेले के भगदड़ में लापता हो गये थे. जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में अनहोनी की आशंका से कोहराम मच गया था. लेकिन अच्छी खबर है कि यह दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जो फिलहाल रामबाग रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं. उनके पुत्र चुनमुन शर्मा ने बताया कि सोमवार के दिन राम अवध शर्मा अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल ओरा गांव से होकर लगभग नौ लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए घर से निकले थे. कुंभ स्नान के बाद बुधवार के दिन हुए हादसे के दौरान यह लोग वहीं से गुजर रहे थे. तभी अचानक एकाएक भीड़ पीछे से आ गयी. जिसमें यह दोनों अचानक गायब हो गये. अपने आंखों देखी घटना का हाल एक टीवी चैनल को देते हुए इनके साथ गये गोविंद पांडेय ने बताया कि भगदड़ के दौरान उन्हें कुचलते हुए देखा. जिसे बचाने के लिए वापस लौटे तो पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया. जिनकी बात टाइम्स आफ इंडिया के इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही गांव में अनहोनी की चर्चा हो गयी. परिजन उसी समय से खोजबीन कर रहे थे. तभी देर शाम 5:30 बजे रामबाग रेलवे स्टेशन से परिजन के घर मोबाइल पर फोन आया और जब बात हुई तो उन लोगों ने बताया कि हम लोग सुरक्षित हैं. गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद गांव में चर्चाओं का दौर बंद हुआ. हालांकि कुंभ मेले में भगदड़ से स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट थी. सुबह से ही कई लोग अपने परिजनों को तलाश करने के लिए लोग थाने पर फोन कर रहे थे. तभी दोपहर बाद से ही कुंभ मेले के कंट्रोल रूम से राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग लापता हैं. जिनके परिजन अपने घर वालों को ढूंढ रहे हैं. जिनके पते पर पुलिस ने चौकीदार के माध्यम से पिपराढ़ व सोनपा गांव के बिछड़े लोगों से बात कराया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना से लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है. पुलिस सदैव आपकी सेवा में है. अन्य किसी की सूचना मिलते ही जानकारी दी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




