Buxar News: डीइओ ने हरी झंडी दिखाकर ट्रॉफी गौरव यात्रा को अपने गन्तव्य के लिए किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: डीइओ ने हरी झंडी दिखाकर ट्रॉफी गौरव यात्रा को अपने गन्तव्य के लिए किया रवाना

मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा मेंस हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर चांद और ट्राफी का भव्य अनावरण किया गया है

विज्ञापन

बक्सर. खेल विभाग बिहार सरकार व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में बिहार में पहली बार राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक मेंस हीरो एशिया कप-2025 का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा मेंस हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर चांद और ट्राफी का भव्य अनावरण किया गया है. यह प्रतिष्ठित पुरूष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा. मुख्यमंत्री द्वारा ट्राफी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर पटना से रवाना किया गया. ट्राफी गौरव यात्रा का बक्सर जिला में मंगलवार को जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष अनावरण किया गया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर एवं हॉकी के खिलाड़ी छात्र-छात्रा, हॉकी के प्रशंसक उपस्थित थे. तत्पश्चात जिला पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथियों ने हॉकी स्टिक से बॉल हिट कर ट्राफी गौरव यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज करायी. उसके बाद मुख्य अतिथि में हॉकी खिलाड़ियों व अन्य खिलाड़ियों व छात्र-छात्राओं के साथ ट्राफी के साथ फोटो करवाया गया. जिला पदाधिकारी बक्सर ने हरी झंडी दिखाकर ट्राफी गौरव यात्रा को अपने गन्तव्य को रवाना किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया लाल सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, मदन कुमार कार्यपालक सहायक सत्येन्द्र सिंह, अश्वनी राय, संजय कुमार, वशिष्ठ प्रसाद, त्रिलोकीनाथ तिवारी, राकेश रंजन उपाध्याय, रवि प्रकाश, सत्येन्द्र सिंह यादव आदि शारीरिक शिक्षकों व सामान्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन