भाजपा में संतोष रंजन राय को बड़ी जिम्मेदारी, बने बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 29 May 2026 7:58 PM

विज्ञापन

संतोष रंजन राय फाइल फोटो

Buxar News: भाजपा नेता संतोष रंजन राय को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी नेतृत्व के इस फैसले के बाद बक्सर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Buxar News:(बक्सर से आशुतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट):
भाजपा के वरीय नेता संतोष रंजन राय को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसको लेकर पत्र जारी करते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है. इसे लेकर जिले के साथ ही भाजपा के युवा एवं वरीय नेताओं में खुशी का माहौल कायम हो गया है.

प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी से संतोष रंजन राय के नेतृत्व और अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा. इसको लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन को बधाई दी है.

भाजपा युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे

ज्ञात हो कि संतोष रंजन राय भाजपा युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं, जिससे उनके नेतृत्व का लाभ प्रदेश संगठन को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बधाई देने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील कुमार राय के साथ ही मनोज कुमार राय, इंद्रजीत पांडेय, मेराज खान, मेजर राय, सुधाकर पाठक, अमन राय, अक्षय ओझा, बिपुल राय, रितेश राय, प्रमोद पांडेय, अतीश श्रीवास्तव, निक्कू तिवारी, सोनू राय और जय प्रकाश राय शामिल हैं. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संतोष रंजन राय के साथ प्रदेश नेतृत्व को भी बधाई दी है.

Also Read: गंगा में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा, दो बच्चे डूबे; एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन