ePaper

बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी, वोटिंग सुबह सात बजे से

Updated at : 05 Nov 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी, वोटिंग सुबह सात बजे से

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बूथों पर मतदान कर्मी पहुंच चुके हैं. विभिन्न बूथों पर सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बूथों पर मतदान कर्मी पहुंच चुके हैं. विभिन्न बूथों पर सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है. गश्ती दल दंडाधिकारी भी इवीएम एवं वीपीपैट लेकर अपने-अपने बूथों पर पहुंचाना शुरू कर दिये हैं. हरेक बूथ पर मतदान कर्मियों के पहुंचने का क्रम देर शाम तक चलता रहा. इस बार निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं. सभी बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है. जबकि पेट्रोलिंग में बिहार पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है. इस वजह से मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी करने की मंसूबा पाल रखे लोगों की इस बार दाल नहीं गलने वाली है. पेट्रोलिंग पार्टी भी हमेशा रनिंग मूवमेंट में रहेगी. रास्ते में यदि किसी वोटर को बूथ पर जाकर वोट डालने से रोकने की कोशिश हुई, तो उससे वे सख्ती से निपटेंगे. ब्रह्मपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शिव शक्ति कुमार ने नगर वासियों से कहा कि मतदाता निर्भीक होकर अपने घर से निकलकर बूथों पर पहुंचे और अपना मतदान करें. प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मतदान कर्मियों के लिए बूथों पर भोजन-पानी की रहेगी व्यवस्था : मतदान कर्मियों के भोजन पानी की व्यवस्था बूथों पर रहेगी. रसोइया को निर्देश दिया गया है कि वे मतदान कर्मियों का भोजन बनाने का काम करेंगे. आयोग ने इस बार पहले से ही इसकी तैयारी कर रखी है. मतदान कर्मियों को किसी दल विशेष के व्यक्तियों या अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर भोजन नहीं करना है.तेज धूप की वजह से बूथों पर रहेगी शेड की व्यवस्था तेज धूप एवं गर्मी की वजह से सभी बूथों पर शेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. जगह जगह बूथों पर पंडाल बनाये गये हैं. बिजली के बल्ब, पंखे आदि की व्यवस्था भी की गयी. इसको लेकर पहले से ही तैयारी कर ली गयी है. जहां भी इस तरह की कमी थी, उसे पहले ही दुरुस्त कर लिया गया है. नगरवासियों से की अपील, जरूर करें अपना मतदान : इओ शिवशक्ति कुमार ने क्षेत्र के तमाम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपना मतदान जरूर करें. ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव की अपेक्षा ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गयी है. उन्होंने लोगों से कहा कि मतदान आपका अधिकार है. पांच साल पर अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलता है. इस अवसर को नहीं गवाएं, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करें. उन्होंने आम लोगों से कहा कि पूरी तरह निर्भीक होकर अपने बूथों पर जाकर मतदान करें. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस बार क्षेत्र के लोग मतदान का रिकार्ड बनायेंगे. पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार ज्यादा से ज्यादा मतदान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन