Buxar News: मांगों को लेकर पीडीएस दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
Updated at : 13 Feb 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

Buxar News: एक फरवरी से जविप्र दुकानदारों की अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल का असर गरीबों पर भारी पड़ रहा.
विज्ञापन
चौसा.
एक फरवरी से जविप्र दुकानदारों की अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल का असर गरीबों पर भारी पड़ रहा. जबकि, सरकार इनके मांग पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा. जिसको लेकर गुरुवार को चौसा प्रखंड मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्णा चौबे के अध्यक्षता में चौसा के पीडीएस दुकानदारों द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. और सरकार के असहयोगात्मक रवैये के खिलाफ नारेबाजी की. दुकानदारों ने बताया कि पीडीएस दुकानदार अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर सरकार के समक्ष अपनी व्यथा सुनाई गई. जिसमें उनका मानदेय भी शामिल है मगर, सरकार इस पर कोई संज्ञान नही ले रही. जिससे वे लोग आमरण अनशन पर चले गए. जब तक सरकार हमारी आवाज पर कोई संज्ञान नही लेती तबतक ये अनशन चलता रहेगा साथ ही आगामी दिनों में आंदोलन वृहद हो जाएगा. इस दौरान ओम प्रकाश राम, कमला चौधरी, हरि नाथ राम, बरमेश्वर राम, नंदकिशोर राम, ओम प्रकाश सिंह, संजय प्रसाद, संगीता देवी, कमला देवी, कलावती देवी आदि दुकानदार शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




