Buxar News: भाजपा कार्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस
Updated at : 06 Apr 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

भारत की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विकसित होने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन (6 अप्रैल) बहुत ही महत्वपूर्ण एवं मायने रखने वाला दिन है
विज्ञापन
बक्सर
. भारत की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विकसित होने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन (6 अप्रैल) बहुत ही महत्वपूर्ण एवं मायने रखने वाला दिन है. आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ था. जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई को बनाया गया था. स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के निर्देशानुसार आज पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर भाजपा का झंडा लहराया और भाजपा की स्थापना दिवस को एक यादगार पल बनाकर अपना-अपना फोटो सोशल मीडिया पर डाला तथा भाजपा फाॅर विकसित भारत लिखकर अपने आप को गौरवान्वित समझा. यह अभियान 6 से 12 अप्रैल तक चलने वाला है. जिसमें मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, आम लोगों से जनसंपर्क इत्यादि कार्यक्रम किया जाएगा. इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, अहिरौली में भी भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन द्धारा स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा लहराया गया तथा स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की. स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भगवान ने कहा कि कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि उन अनगिनत का अनाम नींव के पत्थरों को जिनके त्याग एवं बलिदान के आधार पर आज हम शीर्ष पर हैं. अभिनंदन है उन करोड़ों वर्तमान का भी जो हमें और भी आगे ले जाने हेतु दिन-रात समर्पित हैं. मौके पर उपाध्यक्ष निर्भय राय, अनिल कुमार पांडेय, इंद्रजीत बहादुर सिंह, महामंत्री विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, जिला मंत्री रेखा देवी, संध्या पांडेय, ओम ज्योति भगत, नगर अध्यक्ष डुमरांव विजय कुशवाहा, राजकुमार कुंवर तथा उमाशंकर राय जिला जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे. वहीं डुमरांव में रविवार को कोरानसराय पंचायत स्थित एक सभागार में भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस खुशी के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता रामनारायण शर्मा ने की. इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अपर रहे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे के नारा लगाते हुए भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाते हुए भाजपा के स्थापना दिवस पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक का सफर करने वाले वारिष्ट कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया. 46 वर्ष की भाजपा दो सीट से लेकर 303 सीट तक और वर्तमान में 240 सीट तक जीत दर्ज की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज केंद्र से लेकर कई राज्यों में भाजपा की सरकार है. वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई के तैल्यचित्र पर फूलमाला अर्पित कर याद करते हुए पार्टी के महापुरुषों कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. मौके पर भाजपा नेता मनोज सिंह, संतोष दूबे, दयाशंकर तिवारी, विपिन बिहारी सिंह, भोला तिवारी, नंदलाल पंडित, सुमीत गुप्ता, ब्रहमेश्वर तिवारी, कृष्णकांत सिन्हा, राजेश मिश्र, शंकर साह, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




