डीएम ने बहुग्रामी पेयजल आपूर्ति केंद्र व पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :29 Jan 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बुधवार को सरकारी मुलाजिमों के साथ राजपुर परसनपाह पंचायत में निर्मित बहुउद्देशीय पंचायत सरकार भवन एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट केशोपुर का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
सिमरी.
जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बुधवार को सरकारी मुलाजिमों के साथ राजपुर परसनपाह पंचायत में निर्मित बहुउद्देशीय पंचायत सरकार भवन एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट केशोपुर का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया. सिमरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परसनपाह पंचायत सरकार भवन एवं केशोपुर वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट का दौरा कर योजनाओं का क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता से रूबरू हुए. उम्मीद जतायी जा रही है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा का तिथि बक्सर जिला में आगामी 19 फरवरी को तय की जायेगी. हालांकि प्रगति यात्रा को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. चर्चा है की मुख्यमंत्री के द्वारा बहुग्रामी जलापूर्ति केंद्र केशोपुर व परसनपाह पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया जायेगा. हालांकि उद्घाटन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. बातचीत के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि बहुउद्देशीय अत्याधुनिक सुविधा से लैस पंचायत सरकार भवन से लोगों को अपने पंचायत में ही सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध होगी. लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने से मुक्ति मिल जायेगी. सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे सरकार की योजनाओं का नियमित निरीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है. संचालित योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर अमलीजामा पहनना संबंधित विभाग का जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा की समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजना का लाभ पहुंचने पर ही योजना पूर्ण मानी जाती है. आधारभूत संरचना का निर्माण बहुत लंबे समय से चल रहा है प्रशासनिक स्तर से लगातार हर घर गंगा का शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए अनुश्रवण किया जा रहा है, ताकि लोगों को अर्सेनिक युक्त जल से मुक्ति मिल सके. पंचायत सरकार भवन में स्थापित डिजीटल लाइब्रेरी, डाकघर, न्यायालय कक्ष, मिटिंग हाल, ग्राहक सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण डीएम द्वारा की गयी. मनरेगा के माध्यम से नक्षत्र के कांसेप्ट पर नक्षत्र वाटिका विकसीत किया गया है. लाइब्रेरी को क्रियाशील रखने के लिए भी व्यवस्था की गयी है. निरीक्षण के दौरान जहां कही भी त्रुटि देखी गयी उसे तुरंत दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया गया. डीएम द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य एजेन्सी को शत-प्रतिशत कार्य अतिशीघ्र सम्पन्न कर लक्ष्य के अनुरूप जलापूर्ति करने का निर्देश दिया गया. हालांकि बहुग्रामी जल शोध संयंत्र से जल आपूर्ति का कार्य निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंच चूका है. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, डीडीसी महेंद्र पाल, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, बक्सर एसडीओ धीरेंद्र मिश्र, एडीएम कुमारी अनुपमा एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, सदर एसडीपीओ धीरज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा, अंचलाधिकारी भगवती शंकर पाण्डेय, कनीय अभियंता मुजाहिद इस्लाम, थानाध्यक्ष कमलनयन पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थेकेशोपुर वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट महत्वाकांक्षी योजना :
जिलाधिकारी ने केशोपुर वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान कहा कि अर्सेनिक युक्त पानी से मुक्ति के लिए सरकार संकल्पित है. इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा हैं. बहुग्रामी जलापूर्ति की योजना का कार्य कमोबेश अंतिम चरण मे है. हर घर गंगा का शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. जिसकी क्रियान्वयन धरातल पर किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










