Buxar News: जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम करना हमारी प्राथमिकता : दिलीप जायसवाल

Updated at : 28 Jan 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम करना हमारी प्राथमिकता : दिलीप जायसवाल

सभी ने एक साथ हुंकार भरते हुए अगले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया

विज्ञापन

बक्सर.

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां मंगलवार को पौराणिक और ऐतिहासिक धरती बक्सर पहुंचा. प्रभु श्रीराम की कर्मस्थली धर्म नगरी बक्सर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने यहां आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया.

परिवार के लोगों को नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को मिलता है संगठन से लेकर सरकार तक दायित्व का मौका

सभी ने एक साथ हुंकार भरते हुए अगले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया. बक्सर के किला मैदान में आयोजित विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया. इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और सभी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर एकजुट रहने का संकल्प लेते हुए एनडीए के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का निश्चय किया. इस सम्मेलन में कई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पहुंचे, जिसमें एकजुटता और संकल्प साफ तौर पर दिखा. सम्मेलन में आये एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि जन आंकाक्षाओं के अनुरूप काम करना हमारी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि आमजनों के कल्याण और हित को सर्वोपरि रखकर कार्य किया जाएगा. उन्होंने राजद पर चुटकी लेते हुए कहा कि यहां परिवार के लोगों को ही केवल स्थान नहीं मिलता है बल्कि यहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है और कार्यकर्ताओं को ही संगठन से लेकर सरकार तक दायित्व निर्वहन का अवसर मिलता है. भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा, भाजपा में बहुत से ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने अपना जीवन त्याग कर पार्टी व संगठन को सींचा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ काम कर एनडीए को फिर से प्रचंड बहुमत दिलाना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ गांव, गलियारों, मोहल्लों में लोगों की सेवा में जुटे हुए रहते हैं, जिसका प्रभाव पिछले लोकसभा चुनाव में देखने को मिला. दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकसित बनने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अब विधानसभा चुनाव में जुट जाएं. अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से मिलकर यह देखें कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई परिवार वंचित तो नहीं है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अशोक यादव तथा संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने किया. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री संतोष निराला, भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, राधा चरण सेठ, जीवन कुमार, अंजुम आरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सिद्धांर्थ शंभू, चंदन सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा अशोक, लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, हम अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया. स्वागत भाषण राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम में मनोज पाण्डेय, प्रदीप राय, राजकिशोर कुशवाहा, परशुराम ततवा, रानी चौबे, अमित पाण्डेय, विजय मिश्रा, राम कुमार सिंह, भोला सिंह, राजवंश सिंह, राणा सिंह, केदार नाथ तिवारी, वर्षा पाण्डेय, कृष्ण कुमार सिंह, पुनीत सिंह, निर्भय राय, पूनम रविदास, इंदु देवी, पंकज राम, विंध्याचल पाठक, राजेश सिन्हा, लक्ष्मण शर्मा, शिव जी खेमका, सौरभ तिवारी, इंदलेश पाठक, सुनील सिंह, सुशील राय, धनंजय राय समेत अन्य शामिल रहे. 600 मोटरसाइकिल के साथ हुई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी

सदर प्रखंड के दल सागर टॉल प्लाजा के पास स्वच्छता अभियान विभाग भाजपा बिहार प्रदेश संयोजक विंध्याचल पाठक के नेतृत्व में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. इस दौरान विंध्याचल पाठक ने करीब 600 मोटरसाइकिल के साथ टॉल प्लाजा पर आगवानी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन