Buxar News: सड़क निर्माण कार्य में नप पर अनियमितता बरतने का आरोप
Updated at : 17 Feb 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

नप क्षेत्र अंतर्गत डीके कॉलेज आदर्श नगर में नगर परिषद द्वारा निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
डुमरांव
. नप क्षेत्र अंतर्गत डीके कॉलेज आदर्श नगर में नगर परिषद द्वारा निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. नगर परिषद द्वारा विस्तारित क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में डीके कॉलेज के सामने ऐसे रोड का काम हो रहा है, जिसमे भारी अनियमितता सामने आ रही है. वैसे आक्रोशित लोगों का कहना है कि इस मामले में स्थानीय लोग संयुक्त रूप से उच्च अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर कारवाई की मांग करेंगे. स्थानीय निवासी राधाकृष्ण प्रजापति, पंकज दुबे कहते हैं कि कई सालों से लोगो यहां रह रहे है, पहले इस मोहल्ला के लोगों के द्वारा चंदा इकट्ठा कर ईंट और बालू डलवाया गया था. लेकिन नगर परिषद ने इस रोड को उखाड़ कर रख दिया. उसके बाद तोड़कर पहले तो इसकी ऊंचाई कम कर दी. अब न्यूनतम क्वालिटी की ईंटों से सोलिंग कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि वहीं मानक के अनुरूप सीमेंट और अच्छी क्वालिटी की गिटी बालू नही होने से नया बन रहा रोड भी भरभरा कर टूट रहा है. ऐसी अनियमितता को हम सभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, और इसके विरुद्ध मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे. वही मोहल्ले का लोगों को कहना है कि उचित मानक के अनुरूप हो काम नहीं तो हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक करेंगे. मामले में नप की मुख्य सभापति सुनीता गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली है कि रोड कार्य में अनियमितता की जा रही है. इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जायेंगी. अगर निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही पाई गई तो संवेदक के विरुद्ध कारवाई की अनुशंसा करते हुए पुनः रोड ढलाई का कार्य कराया जाएगा. वहीं वार्ड पार्षद उमेश गोस्वामी ने बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितता की सूचना मिली है. संवेदक से इस मामले में पूछताछ कर नगर परिषद से कार्य की जांच करने की मांग की जाएंगी. वही पूरे मोहल्ले के लोगों के कहना है कि मामले की जांच होगी और जांच में जो भी अनियमितता पाई जाएगी, उसके लिए जिम्मेदार कर्मी के विरुद्ध कड़ी कारवाई की मांग जायेगी. नगर परिषद डुमरांव के सभापति सुनीता गुप्ता ने कहा कि रोड निर्माण कार्य में अनियमितता की सूचना मिली है. इसकी जांच कराई जायेगी और लापरवाही के विरुद्ध संवेदक पर कड़ी कारवाई की अनुशंसा की जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




