बक्सर: केसठ में नया राशन कार्ड बनाने का अभियान 26 जुलाई से होगा शुरू , जानिए क्या है पूरा मामला

केसठ प्रखंड कार्यालय की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में 26 जुलाई से 5 अगस्त तक नए राशन कार्ड बनाने और संशोधन का एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नए कार्ड बनाने, सदस्यों को जोड़ने या हटाने जैसे कार्य किए जाएंगे।
बक्सर जिले के केसठ प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर 26 जुलाई से नए राशन कार्ड बनाने एवं संशोधन का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा. यह अभियान 5 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान नए राशन कार्ड बनाने, परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा अन्य आवश्यक संशोधन का कार्य किया जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर टीम गठित कर दी गयी है. गठित टीम घर-घर जाकर पात्र परिवारों के बीच आवेदन प्रपत्र का वितरण करेगी. उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनाने एवं संशोधन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी की जाएगी. बीडीओ ने लोगों से निर्धारित के अंदर नए राशनकार्ड या हटाने को लेकर अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










