मानदेय भुगतान में देरी पर बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार, तीन घंटे तक ठप रही शिकायत दर्ज करने की सेवा

Updated:
विज्ञापन

मानव बल कर्मियों को समझाते शहरी एसडीओ | Prabhat Khabar Network

बक्सर जिले में बिजली विभाग के मानव बल कर्मियों ने समय पर मानदेय भुगतान न होने से नाराज़ होकर कार्य का बहिष्कार किया. करीब तीन घंटे तक शिकायत दर्ज करने की सेवा बाधित रही, जिससे विभाग में अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ.

विज्ञापन

Buxuar News : बक्सर जिले में समय पर मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज बिजली विभाग के मानव बल कर्मियों ने गुरुवार को बक्सर फ्यूज कॉल सेंटर में करीब तीन घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया. इस दौरान उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करना बंद कर दिया गया, जिससे विभाग में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मियों ने आंदोलन समाप्त कर काम फिर से शुरू कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मानदेय में देरी से बढ़ रही आर्थिक परेशानी

मानव बल कर्मियों ने बताया कि जिले में 11 हजार वोल्ट एवं 440 वोल्ट की विद्युत लाइनों के रखरखाव, फॉल्ट ठीक करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हीं पर है. इसके बावजूद उनका मानदेय हर महीने समय पर नहीं मिलता. कर्मियों का आरोप है कि नियमित कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी हो जाता है, जबकि मानव बल कर्मियों को मिलने वाला 10 हजार रुपये का मासिक मानदेय अक्सर 20 तारीख के बाद तक लंबित रहता है, जिससे आर्थिक संकट गहरा जाता है.

आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

कार्य बहिष्कार की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और कर्मियों से बातचीत की. उन्होंने जल्द मानदेय भुगतान का भरोसा दिया, जिसके बाद कर्मियों ने आंदोलन समाप्त कर शिकायत दर्ज करने सहित अन्य कार्य फिर से शुरू कर दिए.

सुरक्षा उपकरण और कार्य अवधि पर भी उठाए सवाल

मानव बल कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनसे निर्धारित आठ घंटे के बजाय कई बार 16 घंटे तक काम लिया जाता है, लेकिन इसके अनुरूप अतिरिक्त भुगतान या अन्य सुविधाएं नहीं दी जातीं. उन्होंने यह भी कहा कि हर वर्ष सेफ्टी किट के लिए राशि आवंटित होने के बावजूद सभी कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते. कर्मियों ने मांग की कि हर महीने निर्धारित तिथि पर मानदेय का भुगतान हो, कार्य अवधि तय मानकों के अनुरूप हो तथा सभी मानव बल कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन