नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन से भागने की तैयारी में था बीरेंद्र प्रसाद; बक्सर स्टेशन से पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद की तस्वीर

बक्सर में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक वीडियो मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे बक्सर रेलवे स्टेशन से पकड़ा, जहां से वह ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में था. इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं.

विज्ञापन

Buxar-Dumraon Student Rape Case : बक्सर में मरेलवेध्य विद्यालय नथुनी अहिर के डेरा में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक वीडियो से जुड़े मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को पुलिस ने उसे बक्सर रेलवे स्टेशन से पकड़ा. जानकारी के अनुसार वह ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में था. इसी दौरान पुलिस को उसके स्टेशन पहुंचने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले में कार्रवाई के बाद से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी. पुलिस की ओर से उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी. इसी दौरान उसके बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और स्टेशन पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दो आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इनमें विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. इमाम अली और शिक्षक अरविंद कुमार शामिल हैं. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्य आरोपी बीरेंद्र प्रसाद की तलाश में जुटी थी. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ गई है.

पुलिस जांच में जुटी

छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक वीडियो से जुड़े इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाएगी. मामले में पहले गिरफ्तार किए गए प्रिंसिपल और शिक्षक के बाद अब बीरेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी को पुलिस की कार्रवाई में अहम कदम माना जा रहा है.

बक्सर : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फरार शिक्षक गिरफ्तार, तीसरे आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन