बक्सर : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फरार शिक्षक गिरफ्तार, तीसरे आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज
शिक्षक अरविंद का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
Buxar News : डुमरांव में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार शिक्षक अरविंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
Buxar News : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक सरकारी मध्य विद्यालय की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे शिक्षक अरविंद कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे ब्रह्मपुर बाजार से दोपहर करीब 1:30 बजे गिरफ्तार किया. अरविंद कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले के नामजद तीसरे आरोपित शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. इससे पहले पुलिस ने दोनों फरार शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की पूरी रात संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी.
आपके शहर में
ब्रह्मपुर बाजार से पुलिस ने शिक्षक को किया गिरफ्तार
कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार को शुक्रवार को करीब 1:30 बजे ब्रह्मपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को उसके ब्रह्मपुर बाजार में मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
Also Read : दुर्गावती नदी का जलस्तर घटा, एसडीआरएफ की टीम ने 10 किमी जलमार्ग का लिया जायजा
तीसरे आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
अरविंद कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में नामजद तीसरे आरोपित शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
प्रधानाध्यापक को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे अन्य आरोपित शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी. पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी. इसी क्रम में शुक्रवार को अरविंद कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.
Also Read : सबार-भभुआ मुख्य पथ पर तीन फीट तक बह रहा बाढ़ का पानी, कई गांवों में बने बाढ़ जैसे हालात
जनवरी 2026 की बतायी गयी है घटना
पुलिस के अनुसार, मामले में पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आवेदन में घटना जनवरी 2026 की बतायी गयी है. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी.
Also Read : प्रभात खबर की रिपोर्ट के बाद जागी बक्सर पुलिस, तीन दिन तक वायरल होता रहा डुमरांव की छात्राओं का वीडियो
गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस
अरविंद कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने राहत की सांस ली है. परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और उनकी बेटी को न्याय मिलेगा. वहीं, ग्रामीणों ने मामले में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
Also Read : कैमूर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय शंकर पांडेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए