कैमूर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय शंकर पांडेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

इस्तीफा पत्र और पूर्व उपाध्यक्ष का फोटो | Prabhat Khabar Network

Kaimur News : बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय शंकर पांडेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आरक्षण और नीतियों के विरोध में यह बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन

Kaimur News : बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ कार्यसमिति सदस्य अजय शंकर पांडेय उर्फ करीमन बाबा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है. चार सितंबर 2026 को भेजे गये इस्तीफा पत्र में उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे कई कारणों का उल्लेख किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

21 वर्षों तक पार्टी की सेवा करने का किया दावा

अजय शंकर पांडेय ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा है कि वह पिछले 21 वर्षों से लगातार पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने के बावजूद वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें पार्टी के भीतर घुटन महसूस हो रही है.

आरक्षण और यूजीसी के प्रावधानों पर उठाये सवाल

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि देश में आरक्षण और यूजीसी जैसे कथित काले कानूनों के माध्यम से सर्व समाज को गुमराह किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों के कारण उनके जैसे निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी में असहज महसूस कर रहे हैं.

बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ कार्य समिति सदस्य अजय शंकर पांडेय के द्वारा जारी पोस्टर
बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ कार्य समिति सदस्य अजय शंकर पांडेय के द्वारा जारी पोस्टर

Also Read : 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, पुराने ई-चालानों पर मिलेगी 50% तक छूट

समाजहित को ध्यान में रखकर लिया इस्तीफे का फैसला

अजय शंकर पांडेय ने कहा कि उन्होंने काफी विचार-विमर्श के बाद समाजहित को ध्यान में रखते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया है.

Also Read : गंगा में स्नान के दौरान चक्की प्रखंड का 18 वर्षीय युवक डूबा, छह घंटे तक चला तलाश अभियान

प्रदेश अध्यक्ष को चार सितंबर को भेजा पत्र

उन्होंने चार सितंबर 2026 को प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से त्यागपत्र स्वीकार करने की मांग की है. उनके इस्तीफे के बाद स्थानीय राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर चर्चा तेज हो गयी है.

Also Read : बक्सर स्कूल कांड : नाबालिग छात्राओं से कथित दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन