बक्सर स्कूल कांड : नाबालिग छात्राओं से कथित दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक अरविंद कुमार | Prabhat Khabar Network

Buxar-Dumraon Student Rape Case : दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे शिक्षक अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे नंदिनी मॉल से पकड़ा गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Buxar-Dumraon Student Rape Case : नाबालिग छात्राओं के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मामले के मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को ब्रह्मपुर बाजार स्थित नंदिनी मॉल से गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस कर रही पूछताछ

आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस टीम उसे लेकर कृष्णाब्रह्म थाना पहुंच रही है, जहां मामले को लेकर उससे आगे पूछताछ की जाएगी.

इस मामले से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वायरल वीडियो के बाद सामने आया था मामला

नाबालिग छात्राओं से जुड़े कथित कुकर्म के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. अब मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार की गिरफ्तारी को मामले में अहम कार्रवाई माना जा रहा है.

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

अरविंद कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े आरोपों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पूछताछ के दौरान पुलिस को मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन