बक्सर ताप विद्युत परियोजना की बड़ी उपलब्धि, यूनिट-2 का 72 घंटे का ट्रायल रन सफल
थर्मल पावर प्रोजेक्ट, बक्सर
Buxar Thermal Power Project : बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट की दूसरी यूनिट का 72 घंटे का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हुआ. जानिए परियोजना की ताजा अपडेट और जन सूचना केंद्र की जानकारी.
Buxar Thermal Power Project : 1320 मेगावाट क्षमता वाली बक्सर ताप विद्युत परियोजना, चौसा के मुख्य द्वार के समीप स्थापित जन सूचना केंद्र पूरी तरह सक्रिय है. यह केंद्र परियोजना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने, संवाद स्थापित करने और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए काम कर रहा है.
आपके शहर में
परियोजना की जानकारी समय पर मिलेगी
परियोजना की वर्तमान प्रगति और निर्माण व कमीशनिंग कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति को देखते हुए जन सूचना केंद्र को सक्रिय और सतर्क रखा गया है. इसका उद्देश्य स्थानीय निवासियों और हितधारकों को परियोजना से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी समय पर उपलब्ध कराना है.
यूनिट-2 का 72 घंटे का ट्रायल रन सफल
इसी क्रम में परियोजना की यूनिट-2 की 660 मेगावाट क्षमता का 72 घंटे का ट्रायल रन 31 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. इसे दूसरी इकाई को वाणिज्यिक संचालन की ओर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
अन्य प्रणालियों का परीक्षण जारी
वर्तमान में यूनिट-2 से संबंधित अन्य प्रणालियों और कंपोनेंट्स का परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है. इन परीक्षणों के बाद यूनिट को वाणिज्यिक संचालन की दिशा में आगे बढ़ाने की प्रक्रिया जारी रहेगी.
जन सूचना केंद्र का समय निर्धारित
जन सूचना केंद्र का संचालन सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा. इस दौरान एसटीपीएल के जन सूचना अधिकारी केंद्र में मौजूद रहेंगे.
लोगों के सवालों का मिलेगा जवाब
जन सूचना केंद्र के माध्यम से स्थानीय निवासियों और अन्य हितधारकों को परियोजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. केंद्र में मौजूद जन सूचना अधिकारी लोगों के सवालों का समाधान करेंगे और आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे.
बक्सर ताप विद्युत परियोजना में आगे बढ़ा काम
यूनिट-2 का 72 घंटे का सफल ट्रायल रन बक्सर ताप विद्युत परियोजना के निर्माण और कमीशनिंग कार्यों की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है. वहीं जन सूचना केंद्र के सक्रिय संचालन से स्थानीय लोगों तक परियोजना से जुड़ी जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था भी मजबूत हुई है.
बक्सर के GNM प्रशिक्षण संस्थान को बिहार में दूसरा स्थान, बना मार्गदर्शक संस्थान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए