गंगा में स्नान के दौरान चक्की प्रखंड का 18 वर्षीय युवक डूबा, छह घंटे तक चला तलाश अभियान
घटनास्थल पर लगीं ग्रामीणों की भीड़ और इनसेट में मृतक का फाइल फोटो
Buxar News : बक्सर के चक्की प्रखंड में गंगा नदी में नहाने गया 18 वर्षीय युवक डूब गया. एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम छह घंटे से शव की तलाश में जुटी है, लेकिन सफलता नहीं मिली.
Buxar News : बक्सर जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र में पानी का फैलाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच गंगा के गहरे और तेज बहाव वाले पानी में उतरना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. शुक्रवार को चक्की प्रखंड के प्राणपुर के समीप गंगा में स्नान करने के दौरान करीब 18 वर्षीय युवक डूब गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. युवक की पहचान चक्की प्रखंड के भोला डेरा निवासी हरिगोविंद व्यास के पुत्र विक्रम यादव के रूप में हुई है.
आपके शहर में
गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आया युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विक्रम यादव शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा में स्नान करने गया था. जिस स्थान पर वह स्नान कर रहा था, वहां पानी काफी गहरा था. बताया जाता है कि युवक को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज धार की चपेट में आने के बाद डूब गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली.

युवक के डूबने की खबर से मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये. वहीं, विक्रम के डूबने की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया. परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : कैमूर में किसान के चेंबर से गेहूं का बोरा चोरी कर भाग रहे दो चोर पकड़े गये
एसडीआरएफ और गोताखोरों ने छह घंटे चलाया अभियान
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और एसडीआरएफ तथा गोताखोरों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. टीम ने युवक की तलाश में गंगा में कई घंटे तक सघन अभियान चलाया. चक्की अंचलाधिकारी संगीत कुमारी ने बताया कि करीब छह घंटे तक एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने शव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बावजूद टीम की ओर से लगातार तलाशी अभियान जारी है.
Also Read : कैमूर में दुर्गावती नदी का जलस्तर घटा, बाढ़ से घिरे लोगों ने ली राहत की सांस
तेज बहाव के कारण तलाश में आ रही परेशानी
अंचलाधिकारी संगीत कुमारी ने बताया कि गंगा में पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी आ रही है. इसके बावजूद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है. समाचार लिखे जाने तक विक्रम यादव का शव बरामद नहीं किया जा सका था.
Also Read : कैमूर में किसान के चेंबर से गेहूं का बोरा चोरी कर भाग रहे दो चोर पकड़े गये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए