कैमूर में किसान के चेंबर से गेहूं का बोरा चोरी कर भाग रहे दो चोर पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन

गेंहू चोरी में रंगे हाथ धराये दोनों चोर | Prabhat Khabar Network

Kaimur News : भभुआ के बिठवार गांव में किसान के चेंबर से 50 किलो गेहूं चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पुलिस के हवाले किया, पुलिस ने भेजा जेल.

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ सदर थाना क्षेत्र के बिठवार गांव में एक किसान के चेंबर से 50 किलो गेहूं चोरी कर भाग रहे दो आरोपितों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पहुंची भभुआ थाना पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चेंबर का दरवाजा चौखट सहित उखड़ा मिला

इस मामले में बिठवार गांव निवासी किसान रियाज अंसारी, पिता स्व. बिस्मिल्लाह अंसारी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने बताया कि गुरुवार, तीन तारीख को सुबह वह चैनपुर-दुर्गावती मुख्य सड़क स्थित अपने चेंबर पर पहुंचे थे. वहां उन्होंने देखा कि चेंबर का दरवाजा चौखट सहित उखड़ा हुआ था.

गेहूं का बोरा लेकर भाग रहे थे दोनों

किसान के अनुसार, चेंबर से दोनों आरोपित 50 किलो गेहूं का बोरा लेकर भाग रहे थे. यह देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटने लगे. ग्रामीणों को आते देख दोनों आरोपित भागने लगे.

Also Read : कैमूर: मोहनिया में दो कारों से 682 लीटर अवैध शराब बरामद, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

मड़ई में छिपकर गेहूं का बोरा छिपाने का प्रयास

ग्रामीणों से घिरता देख दोनों आरोपित बिठवार गांव निवासी पूर्णमासी राम की मड़ई में घुस गये. किसान और ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो दोनों गेहूं के बोरे को छिपाने का प्रयास कर रहे थे. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी.

Also Read : कैमूर में आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था का साइबर डीएसपी ने लिया जायजा

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

सूचना मिलने पर भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. पकड़े गये आरोपितों की पहचान बिठवार गांव निवासी लल्लू बिंद, पिता स्व. पूर्णमासी बिंद और लल्लू गोंड, पिता प्रेमा गोंड के रूप में हुई है.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गये न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने दोनों आरोपितों की मेडिकल जांच करायी. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : रामगढ़ की प्रोफेसर डॉ. मधुलता शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय पहचान, बर्लिन वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस की आयोजन समिति में शामिल होने का प्रस्ताव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन