कैमूर में साइकिल चलाने को लेकर भाई ने डांटा, घर से गायब हुईं दो नाबालिग बहनें
चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : चैनपुर के बिड्डी गांव में साइकिल चलाने को लेकर भाई की डांट से नाराज दो नाबालिग बहनें घर से गायब हो गईं. पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी गांव से दो नाबालिग बहनों के अचानक घर से गायब होने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि छोटी बहन के साइकिल चलाने को लेकर भाई द्वारा डांटे जाने के बाद दोनों बहनें घर से कहीं चली गयीं. काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चलने पर उनकी मां ने चैनपुर थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया.
आपके शहर में
दवा लेने बाजार गयी थी मां
बिड्डी गांव निवासी मुन्ना शाह की पत्नी अकबरी बीवी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वह दवा लेने के लिए चैनपुर बाजार गयी थीं. इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी मंतसा खातून साइकिल चलाने लगी. इस पर उनके पुत्र फैशल ने उसे डांट दिया. इसके बाद फैशल खेलने चला गया.
बड़ी बहन के साथ घर से निकली छोटी बहन
महिला के अनुसार, भाई के डांटने के बाद मंतसा खातून अपनी 17 वर्षीय बड़ी बहन जास्मीन खातून के साथ घर से चली गयी. जब वह बाजार से वापस लौटीं तो दोनों बेटियां घर पर नहीं थीं. इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई.
Also Read : कैमूर: मोहनिया में दो कारों से 682 लीटर अवैध शराब बरामद, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में की खोजबीन
दोनों बेटियों के घर पर नहीं मिलने के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की. इसके बावजूद दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. परेशान मां ने इसके बाद चैनपुर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.
प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दोनों नाबालिग बहनों की तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच करते हुए उनके बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.
Also Read : कैमूर में आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था का साइबर डीएसपी ने लिया जायजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए