कैमूर में स्वतंत्रता सेनानी रामनाथ रस्तोगी व्याकुल की प्रतिमा का अनावरण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की तस्वीर

Kaimur News : कैमूर के कुदरा में स्वतंत्रता सेनानी रामनाथ रस्तोगी व्याकुल की 100वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

Kaimur News : भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनाथ रस्तोगी व्याकुल के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर गुरुवार को कुदरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. नगर के वर्ष 1950 में स्थापित प्रथम प्रतिष्ठानों में शामिल विजय मेडिकल हॉल परिसर में बैंड-बाजे और जयघोष के बीच उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण वीरांगना सावित्रीबाई फुले फेलोशिप प्राप्त, पूर्व जिला पार्षद एवं जिला आइकन अनुराधा कृष्ण रस्तोगी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों का उद्घाटन

बिहार के अकीर्तित नायक रामनाथ रस्तोगी व्याकुल की स्मृति में सुबह आठ बजे नवचंडी घाट पर शेड एवं चबूतरे का उद्घाटन किया गया. इसके अलावा पूरब मठ (जगन्नाथ मंदिर) में एक हजार लीटर क्षमता की दो टंकियों के साथ पानी की सप्लाई व्यवस्था और जूता स्टैंड का उद्घाटन हुआ. कंकाली मंदिर में विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपये की राशि का अनुदान दिया गया. वहीं, वर्ष 1885 में परमेश्वर साह रस्तोगी द्वारा निर्मित शिवालय में शिलालेख स्थापित किया गया. इस अवसर पर पिता की स्मृति में पौधारोपण भी किया गया.

Also Read : कैमूर: भगवानपुर में राहगीर से रुपये मांगने और बाइक ले जाने का प्रयास, तीन गिरफ्तार

100 जरूरतमंदों के बीच बांटे गये कंबल

शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच 100 कंबल वितरित किये गये. आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनाथ रस्तोगी व्याकुल के योगदान और उनके संघर्षों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

Also Read : कैमूर के डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 21 विभूतियों में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर

बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सेनानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह, अरुण त्रिपाठी, विजय सिंह, नरेंद्र सिंह, रमाशंकर पाल, ओमप्रकाश सिंह, ब्रजेश रस्तोगी, बसावन रस्तोगी, राधेश्याम रस्तोगी, रामलाल रस्तोगी, नागेंद्र रस्तोगी, मुन्ना रस्तोगी, संदीप रस्तोगी, विजय कुमार सिंह, रूपेश रस्तोगी, फूलन पाठक, ओंकार बाबा, सौरभ उपाध्याय, मनोज रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, पप्पू जायसवाल, इंजीनियर यादव, ओमप्रकाश साह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

स्वाधीनता संग्राम सेनानी रामनाथ रस्तोगी, व्याकुल के सौ वीं जन्म शती पर प्रतिमा अनावरण | Prabhat Khabar Network
स्वाधीनता संग्राम सेनानी रामनाथ रस्तोगी, व्याकुल के सौ वीं जन्म शती पर प्रतिमा अनावरण | Prabhat Khabar Network

चारों पोते सपत्नीक रहे मौजूद

कार्यक्रम में सेनानी रामनाथ रस्तोगी व्याकुल के चारों पोते चंद्रगुप्त, स्कंदगुप्त, हर्षगुप्त एवं समुद्रगुप्त सपत्नीक उपस्थित रहे. राष्ट्रीय पुरस्कार डॉ. बी.आर. अंबेडकर फेलोशिप प्राप्त फिलेटलिक प्रेसिडेंट सुरेंद्र कृष्ण रस्तोगी महात्मा गांधी के प्रतिरूप में कार्यक्रम में शामिल हुए. उनका गांधीजी के प्रतिरूप में पहुंचना कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा.

Also Read : कैमूर में आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था का साइबर डीएसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन