कैमूर के डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 21 विभूतियों में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
डाक्टर मृत्युंजय उपाध्याय | Prabhat Khabar Network
चिकित्सा और समाजसेवा में योगदान के लिए कैमूर के डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय को प्रतिष्ठित श्री शारदा शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मान-2026 के लिए चुना गया है।
चिकित्सा, शिक्षा, समाजसेवा और सनातन धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामगढ़, कैमूर के सुविख्यात चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय का चयन प्रतिष्ठित श्री शारदा शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 के लिए किया गया है. यह सम्मान शारदा सर्वज्ञ पीठ, कश्मीर की ओर से चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है. डॉ. उपाध्याय के चयन की संस्तुति प्रो. विवेकानंद तिवारी ने की थी.
आपके शहर में
19 सितंबर को हैदराबाद में होगा सम्मान समारोह
सम्मान समारोह 19 सितंबर को हैदराबाद में आयोजित होगा. समारोह में अनंतश्री विभूषित स्वामी श्री अमृतानन्द देव तीर्थ जी महाराज के पावन सान्निध्य में तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पंकज मित्तल के कर-कमलों से डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जायेगा.
21 विभूतियों में कैमूर के चिकित्सक का चयन
श्री शारदा शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 विभूतियों का चयन किया गया है. इनमें डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय का चयन कैमूर जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है. चिकित्सा के साथ शिक्षा, समाजसेवा और सनातन धर्म के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है.
चिकित्सा और समाजसेवा में बनाई अलग पहचान
डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय को जिले में चिकित्सा सेवा के साथ-साथ शिक्षा, समाजसेवा एवं सनातन धर्म के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता है. लंबे समय से विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े डॉ. उपाध्याय को पूर्व में भी कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है.
सम्मान की खबर से कैमूर में हर्ष का माहौल
चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवा और सामाजिक सरोकारों के कारण जिले में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है. उनके अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन की खबर मिलते ही रामगढ़ सहित पूरे कैमूर जिले के लोगों में हर्ष का माहौल है.
चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
स्थानीय लोगों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है.
ALSO READ : कैमूर: दुर्गावती नदी के उफान से मोहनियां में बाढ़ जैसे हालात, इस्लामगंज-पटना मोड़ के सैकड़ों घर पानी से घिरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए