कैमूर : मोहनिया में दो कारों से 682 लीटर अवैध शराब बरामद, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोहनिया चेकपोस्ट पर पुलिस ने दो कारों से 682 लीटर अवैध शराब बरामद की है। हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मोहनिया चेकपोस्ट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो कारों से 682 लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 9 से 11 लाख रुपये बताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुलहड़िया मोड़ के पास दोनों कारों को रोका

चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को इलाके से अवैध शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के बाद सब-इंस्पेक्टर धर्मलता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई के लिए भेजा गया. पुलिस टीम ने कुलहड़िया मोड़ के पास दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी शुरू की.

पुलिस को देखकर कार लेकर भागने लगा चालक

तलाशी के दौरान एक कार का चालक दीपक कुमार पुलिस को देखकर वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा. भागने के क्रम में उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने घेराबंदी कर चालक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

दूसरी कार के चालक को भी पुलिस ने पकड़ा

वहीं, दूसरी कार के चालक सोमबीर कुमार को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर कुल 682 लीटर अवैध शराब बरामद हुई.

हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं. प्रारंभिक पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है.

दोनों वाहन जब्त, उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ : कैमूर: दुर्गावती नदी के उफान से मोहनियां में बाढ़ जैसे हालात, इस्लामगंज-पटना मोड़ के सैकड़ों घर पानी से घिरे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन