हैदराबाद में सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मृतक पिंटू की फाइल फोटो| Prabhat Khabar Network
Buxar News : तेलंगाना के हैदराबाद में एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के मधेपुरा जिले के युवक पिंटू सिंह की दर्दनाक मौत हो गई. वह हैदराबाद में पार्सल कंटेनर ट्रक चलाता था. इस खबर से उसके गांव बहादुरपुर में मातम छा गया है, वहीं परिवार पर आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे हैं.
Buxar News : तेलंगाना के हैदराबाद में हुए सड़क हादसे में बिहार के मधेपुरा जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बहादुरपुर निवासी स्व. जीता सिंह के पुत्र पिन्टू सिंह (32) के रूप में हुई है. हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.
आपके शहर में
पार्सल कंटेनर ट्रक चलाने के दौरान हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार पिन्टू सिंह रोजगार की तलाश में पिछले महीने ही हैदराबाद गया था. वहां वह पार्सल कंटेनर ट्रक चलाने का काम कर रहा था. इसी दौरान हुए सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसा कैसे और कहां हुआ, इसकी अभी तक कोई ठोस जानकारी परिजनों को नहीं मिल सकी है.
तीन भाइयों में सबसे छोटा था पिन्टू
बीडीसी बबन यादव ने बताया कि पिन्टू तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके परिवार में पत्नी सुगंधा देवी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं. इनमें छह वर्षीय रवि और दो वर्षीय महावीर शामिल हैं. पिन्टू ही परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था.
Also Read : अकबरपुर में 40 शिक्षकों को दिया गया एआई आधारित प्रशिक्षण
पति की मौत की खबर से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी सुगंधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गयी. परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि पिन्टू की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.
शव को गांव लाने की कोशिश में जुटे परिजन
पिन्टू की मौत की खबर से पूरे बहादुरपुर गांव में शोक की लहर है. परिजन हैदराबाद से उसका शव गांव लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. परिवार और ग्रामीणों को अब शव के गांव पहुंचने का इंतजार है.
Also Read : सासाराम: पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए