सासाराम : पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाते पुलिस कर्मी | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : रोहतास के करगहर में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कर इश्तेहार चस्पा किया. जल्द सरेंडर न करने पर होगी सख्त कार्रवाई.
Sasaram News : करगहर थाना क्षेत्र के मदन राय पिपरा गांव में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने विधिवत मुनादी कराते हुए इश्तेहार चस्पा किया. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के आलोक में की गयी. पुलिस ने आरोपियों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत दी है.
आपके शहर में
कांड संख्या 308/26 में प्रिंस कुमार समेत तीन नामजद
करगहर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई करगहर थाना कांड संख्या 308/26, दिनांक 31 जुलाई 2026 के तहत की गयी है. मामले में प्रिंस कुमार, उसकी मां दौलतो देवी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है. आरोपियों के लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय के आदेश के बाद उनके घर पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गयी.
न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर होगी आगे की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि इश्तेहार चस्पा करने के साथ ही आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी गयी है. यदि निर्धारित अवधि में आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है.
Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए