कोचस कॉलेज को जमीन देनेवाले राणा प्रताप सिंह ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते भूमिदाता व अन्य | Prabhat Khabar Network
कोचस के बद्रीनारायण महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. भूमिदाता राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह आंदोलन महाविद्यालय प्रबंधन की मनमानी और अवैध नियुक्तियों के विरोध में है.
कोचस के बद्रीनारायण महाविद्यालय इंदौर परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ सोमवार से ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. धरना का नेतृत्व भूमिदाता राणा प्रताप सिंह ने किया.
आपके शहर में
धरना को संंबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर बच्चा सिंह के नेतृत्व में 1976 में महाविद्यालय का स्थापना किया गया था. ठीक उसके विपरीत वर्तमान में महाविद्यालय प्रबंधन समिति कार्य कर रही है. प्राचार्य राजदेव सिंह की मिलीभगत से महाविद्यालय प्रबंधन में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का दबदबा कायम है, जिससे शिक्षा में व्यवधान पैदा हो रहा है.

कहा कि महाविद्यालय में अवैध नियुक्ति जारी है. कॉलेज में आये दिन भाई-भतीजावाद हावी है. कॉलेज में वर्ष 2008 के बाद से कर्मचारियों की नियुक्ति बंद है. जबकि, वर्ष 2009 में प्राचार्य की देखरेख में दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है, जो पूरी तरह नियम के खिलाफ है. राज्यपाल और विश्वविद्यालय प्रशासन के नियमों की अनदेखी कर वरिष्ठ शिक्षकों के स्थान पर कनीय शिक्षक को प्राचार्य के पद पर आसीन किया गया है.
उन्होंने कहा कि जबतक नौ सूत्री मांगों का सही ढंग से निष्पादन नहीं होता है. तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. धरना में पंचायत समिति सदस्य कवीन्द्र पाल, ददन सिंह, विजय नारायण सिंह, जीतेन्द्र सिंह, केशो सिंह, सत्येंद्र सिंह, छोटू सिंह, अर्जुन सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए