अकबरपुर में 40 शिक्षकों को दिया गया एआई आधारित प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

रोहतास के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में प्रशिक्षण देते ट्रेनर | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : अकबरपुर के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षकों के लिए एआई आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को आधुनिक बनाना है.

विज्ञापन

Sasaram News : अकबरपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में सोमवार को पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से माइक्रोसॉफ्ट एलीवेट फॉर एजुकेटर्स कार्यक्रम के तहत एआई आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रखंड के करीब 40 शिक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी इस्तेमाल से परिचित कराना था, ताकि शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सरल, प्रभावी और रोचक बनाया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षकों को एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल की दी जानकारी

प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के शिक्षक फैसिलिटेटर सह प्रधानाध्यापक गुफरान अहमद सिद्दीकी और फाउंडेशन के रोहतास जिले के एआई एंबेसडर राघवेंद्र ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया. इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट लर्न के विभिन्न कोर्स और एलीवेट फॉर एजुकेटर्स कार्यक्रम के माध्यम से एआई की मूलभूत जानकारी दी गयी. शिक्षकों को एआई आधारित विभिन्न तकनीकों के इस्तेमाल की प्रक्रिया भी समझायी गयी.

Also Read : सासाराम में छत पर सो रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, टॉर्च की रोशनी में नहीं दिखा हत्यारा, बाहर से बंद मिला घर का दरवाजा

कक्षा में बच्चों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर

प्रशिक्षकों ने कहा कि एआई का इस्तेमाल केवल तकनीकी जानकारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उपयोग कक्षा में बच्चों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए. एआई की मदद से विषयों को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत करने के साथ विद्यार्थियों की रुचि और सहभागिता बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

Also Read : PHOTOS: गुप्ता धाम का रास्ता खुला, 15 दिन बाद कैमूर पहाड़ी में लौटी रौनक, झरनों का दीदार करने पहुंच रहे पर्यटक

गतिविधियों के माध्यम से कराया गया व्यावहारिक अभ्यास

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया. इस दौरान उन्हें एआई आधारित तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षण में शिक्षकों को बदलते दौर में तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने और शिक्षण कार्य में एआई के उपयोग को प्रभावी तरीके से अपनाने पर जोर दिया गया.

Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन