अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Aug 2024 9:37 PM
कृष्णाब्रह्म थाना में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. डुमरांव के रहने वाले एक अधेड़ ब्रह्मपुर से काम कर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वही परिजनों द्वारा जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान जख्मी अधेड़ की मौत हो गयी.
कृष्णाब्रह्म
. कृष्णाब्रह्म थाना में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. डुमरांव के रहने वाले एक अधेड़ ब्रह्मपुर से काम कर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वही परिजनों द्वारा जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान जख्मी अधेड़ की मौत हो गयी. थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि डुमरांव निवासी शम्भू पासी आठ अगस्त ब्रह्मपुर से काम कर पटना बक्सर एनएच 922 के रास्ते अपने गांव डुमरांव वापस जा रहे थे. इसी बीच पटना बक्सर एनएच 922 के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप तेज रफ़्तार एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वही घटना स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा इस बात की जानकारी परिजनों को दी गयी. जहां परिजनों द्वारा जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने जख्मी का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान 11 अगस्त को जख्मी अधेड़ का मौत हो गया. वहीं इस घटना में कृष्णब्राह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मृतक के साला सोनू कुमार के लिखित शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










