ePaper

Bihar News: जितिया स्नान के दौरान दो लोगों नदी में डूबे, एक का शव बरामद दूसरा लापता

Updated at : 14 Sep 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक

Bihar News: बक्सर जिले में रविवार को नहाने के दौरान दो अलग-अलग हादसों ने दो परिवारों को मातम में डुबो दिया. गोसैंसी डिहरा नहर में डूबकर युवक की मौत हो गई, जबकि धनसोई में जितिया स्नान के समय नदी में एक किशोर लापता हो गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में दो अलग-अलग जलस्रोतों में नहाने के दौरान हुई दुर्घटनाओं ने दो परिवारों को मातम में डुबो दिया. एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि एक बच्चे की तलाश अब भी जारी है. घटनाओं से स्थानीय लोगों में गम और दहशत का माहौल है.

नहर में डूबकर युवक की मौत

शनिवार देर शाम गोसैंसी डिहरा गांव के नहर पुल के पास मटकीपुर निवासी 30 वर्षीय सुनील चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरे. गहरे पानी और तेज बहाव में फंसकर वे डूबने लगे. आसपास मौजूद लोग बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे नाकाम रहे. देर रात तक खोजबीन चलती रही, पर युवक का पता नहीं चल सका.

रविवार सुबह ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त प्रयास कर नहर के नीचे से शव बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई है. गरीब परिवार से आने वाले सुनील की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है.

नदी में डूबा किशोर, तलाश जारी

इसी बीच, धनसोई बाजार स्थित धोबी घाट पर रविवार को जितिया स्नान के दौरान बुद्धू गुप्ता का बेटा नदी में नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया. तेज बहाव में फंसने से वह डूब गया. महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की.

लोगों ने नदी में कूदकर बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था. घटना के बाद गुप्ता परिवार और गांव में गमगीन माहौल है. दोनों घटनाओं ने बक्सर जिले को झकझोर दिया है. जहां एक ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है. ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है.

Also Read: बिहार में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के नियम बदले, जन्म प्रमाण पत्र के साथ अब ये भी कागज होंगे जरूरी

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन