बक्सर: महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026 की तैयारियां तेज, शिक्षकों के भव्य सम्मान और राज्य स्तरीय सेमिनार की रूपरेखा तय

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : गुरु सम्मान-2026 की तैयारी को लेकर बैठक करते आयोजक | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन : गुरु सम्मान-2026 की तैयारी को लेकर बैठक करते आयोजक | Prabhat Khabar Network

बक्सर जिले के डुमरांव में महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026 के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शिक्षकों के भव्य सम्मान, राज्य स्तरीय सेमिनार और सावन मेहंदी प्रतियोगिता की रूपरेखा तय की गई है।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिले के डुमरांव में प्रस्तावित राज्य स्तरीय सेमिनार सह महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को विकास फैमिली क्लब परिवार एवं एक्टिव टीचर्स एंड स्टूडेंट फेसबुक ग्रुप के कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

शिक्षकों का होगा भव्य सम्मान

बैठक में तय किया गया कि सम्मानित होने वाले शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो तथा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर तिरंगा पट्टा प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, पुष्प वर्षा तथा ढोल-ताशों के साथ भव्य तरीके से किया जाएगा.

दूर-दराज से आने वाले प्रतिभागियों के ठहरने की होगी व्यवस्था

आयोजन समिति ने एक दिन पूर्व पहुंचने वाले प्रतिभागियों के लिए ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. आयोजक मंडल और संस्थापक ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का भरोसा दिलाया.

'शिक्षा, संस्कार व संस्कृति' विषय पर होगा राज्य स्तरीय सेमिनार

बैठक में सेमिनार के मुख्य विषय "शिक्षा, संस्कार व संस्कृति" पर वक्ताओं की सूची तैयार करने, सरस्वती वंदना, स्वागत समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं.

सावन में मेहंदी प्रतियोगिता भी होगी आकर्षण का केंद्र

बैठक में सावन माह के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विशेष सावन उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा.

सामूहिक सहयोग से आयोजन सफल बनाने का संकल्प

बैठक में संस्थापक सह पत्रकार मनोज कुमार मिश्रा, सुमित्रा महिला महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, तबरेज आलम, हरेराम, कामेश्वर मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी ने राज्य स्तरीय सेमिनार एवं महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026 को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Vinit Dumroan

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन