ePaper

प्रशांत किशोर ने बक्सर में पीएम मोदी और राजद प्रमुख लालू यादव पर साधा निशाना

Updated at : 27 Aug 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने बक्सर में पीएम मोदी और राजद प्रमुख लालू यादव पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया. पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं.

विज्ञापन

धनसोई. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को बक्सर के राजपुर विधानसभा अंतर्गत धनसोई हाइस्कूल मैदान में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर खासकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया. पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं. आपके बच्चे गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपको अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार की चिंता करनी चाहिए. उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है. कहा कि लालू जी का बेटा नौवीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बीए, एमए कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है. इस मौके पर प्रशांत किशोर ने बक्सर की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा- इस बार अपने बच्चों के शिक्षा-रोजगार के लिए वोट दें, छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही 12 हजार रुपये तक का रोजगार देंगे. प्रशांत किशोर ने बक्सर की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी. आनेवाले चुनावों में अगर जन सुराज की व्यवस्था बनी तो फिर छठ के बाद राजपुर के या बक्सर के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. बक्सर और भोजपुर ही नहीं, बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी. साथ ही जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जायेगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन