Buxar News: भारतीय सेना जिंदाबाद के गगनभेदी नारे से गूंजा कोरानसराय का इलाका
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 23 May 2025 9:13 PM
विज्ञापन
पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देकर भारत को कमजोर समझता है वह यह समझ ले कि अगर भारत को छूने की कोशिश की तो दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा
विज्ञापन
डुमरांव
. शुक्रवार को प्रखंड के कोरानसराय में भाजपा कोरानसराय मंडल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलम उत्सव हॉल से, जय हिंद के सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला. यह तिरंगा यात्रा पूरे कोरानसराय बाजार का भ्रमण कराते हुए मुख्य चौक पर पहुंचा गया. जहां पर यह तिरंगा यात्रा एक सभा में तब्दील हो गयी, तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के गगन भेदी नारों से पूरा कोरानसराय बाजार एवं आसपास का इलाका गूंज उठा, तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कोरानसराय भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि हमसभी देशवासी वीर जवानों के बदौलत अपने घरों में सुरक्षित हैं तिरंगा हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान और देश भक्ति का प्रतीक है, उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से सीधा संदेश देना चाहते हैं. पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देकर भारत को कमजोर समझता है वह यह समझ ले कि अगर भारत को छूने की कोशिश की तो दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा, अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह या साबित करता है कि जरूरत पड़ी तो हम लोग खुद बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा हो सकते हैं. वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष दुबे ने की, तिरंगा यात्रा के क्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अब पहले वाला भारत नहीं रहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत काफी मजबूत है और भारत की सेना दुनिया के सबसे शक्तिशाली सेना है. वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष दूबे ने कहा कि हमें अपने वायु सेना, नौसेना और थल सेना के पराक्रम पर गर्व है, जो भारत के खिलाफ बुरी नजर डालेगा हमारे भारत की जय हिंद की सेना पाकिस्तान को कब्रिस्तान बनने में तनिक भी देर नहीं करेगी. दूबे ने कहा कि गाजा की तरह पाकिस्तान मिट्टी का ढेर बन जाएगा, जिस तरह पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के नौ आतंकी अड्डों पर भारतीय सेना ने कब्रिस्तान बनने का काम किया दोबारा अगर पाकिस्तान हरकत करता है. तो इस बार दुनिया के नक्शा से पाकिस्तान को मिटा दिया जाएगा, इस तिरंगा यात्रा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, धनंजय राय, अमित पांडेय, सौरभ तिवारी, राम नारायण शर्मा, चंदन ओझा, मंडल महामंत्री गणेश वर्मा, मंडल महामंत्री सुमित शर्मा, दयाशंकर तिवारी, भोला तिवारी, गोलू वर्मा, अगस्त उपाध्याय, दीपू वर्मा, अनुज राज, नंदलाल पासवान, दिनेश सिंह, लाल सिंह, ब्रह्मेश्वर तिवारी, लालू शाह, मंटू पाठक, चंदन गुप्ता सहित सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता व एनडीए के नेता शामिल थे. वहीं नावानगर में प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय गांव नावानगर और सोनवर्षा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला. नावानगर में तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्ता तथा सोनवर्षा में मंडल अध्यक्ष पिंकू चौबे के नेतृत्व में निकाला गया.नावानगर गांव के तिरंगा यात्रा नावानगर ठाकुरबाड़ी से शुरू होकर नावानगर थाना तक गयी. साथ ही सोनवर्षा में सोनवर्षा बाजार का भ्रमण किया गया.इस दौरान पूरा क्षेत्र बंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा.कार्यकर्ताओं ने हाथो में तिंरगा यात्रा के दौरान देश के वीर जवानों को सम्मान दिया.मौके पर राजीव सिंह राजू , विमलेश सिंह,दुर्गेश सिंह,अभिनंदन मिश्रा,प्रमोद पांडेय,रबी पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










