बक्सर के VKS कृषि महाविद्यालय में स्टार्टअप की पाठशाला, छात्रों को सिखाया गया निवेशकों को प्रभावित करने का मंत्र

फोटो कैप्शन : पिच डेक वर्कशॉप में मार्गदर्शन देते अतिथि एवं उपस्थित विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
बक्सर के वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय ने 'पिच डेक प्रिपरेशन वर्कशॉप' का आयोजन कर छात्रों को स्टार्टअप योजनाओं को निवेशकों के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण दिया. कार्यशाला में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.
Buxar News : बक्सर के डुमरांव स्थित वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, सबौर के स्टार्टअप सेल की ओर से सोमवार को "पिच डेक प्रिपरेशन वर्कशॉप" का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और नवोदित उद्यमियों को निवेशकों के सामने प्रभावी स्टार्टअप प्रस्तुति तैयार करने के कौशल से परिचित कराना था.
स्टार्टअप योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पारस नाथ ने किया. मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र, बक्सर की महाप्रबंधक सुश्री ज्योत्सना वर्मा ने विद्यार्थियों को सरकार की स्टार्टअप योजनाओं का लाभ उठाने और नवाचार आधारित उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया.
बिहार स्टार्टअप इकोसिस्टम की दी जानकारी
कार्यशाला का आयोजन स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. सी.एस. प्रभाकर के मार्गदर्शन में हुआ. जिला स्टार्टअप सेल समन्वयक विष्णु सिंह ने बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम, युवा उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों और विभिन्न सहयोग योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की.
निवेशकों को प्रभावित करने के बताए गुर
तकनीकी सत्र का संचालन रिसाइक्लिंग बाजार, बक्सर के संस्थापक प्रशांत गौतम ने किया. उन्होंने प्रभावी पिच डेक तैयार करने के प्रमुख बिंदुओं जैसे समस्या की पहचान, समाधान, बिजनेस मॉडल, बाजार की संभावनाएं, वित्तीय अनुमान और निवेशकों के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति देने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी.
नवाचार और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजकों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं छात्रों में नवाचार की सोच विकसित करने के साथ उन्हें स्वरोजगार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










