Buxar News: एक किमी की दूरी तय करने में लगे चार घंटे

Updated at : 28 Jan 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: एक किमी की दूरी तय करने में लगे चार घंटे

नगर का यातायात सुबह होने के साथ ही पूरी तरह से थम गया था. जिसके कारण लोगों को सुबह से लेकर शाम तक जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा

विज्ञापन

बक्सर

. नगर का यातायात सुबह होने के साथ ही पूरी तरह से थम गया था. जिसके कारण लोगों को सुबह से लेकर शाम तक जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा. जिसके कारण नगर में अव्यवस्था पूरे दिन कायम रही. जाम के कारण आम से लेकर खास सभी प्रभावित रहे. इस जाम में एंबुलेंस का सायरन भी प्रभावहीन हो गया था.

एंबुलेंस का सायरन भी रहा प्रभावहीन

जिससे इमरजेंसी मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं जाम के कारण एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले पार्टी के अधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम नगर के बाईपास रोड, ज्योति प्रकाश चौक, सिंडिकेट, वीर कुंवर सिंह चौक, जेल पइन रोड, नया बाजार रोड, स्टेशन रोड में जाम की स्थिति पूरे दिन कायम रहा. जिससे वाहनों की गति पर ब्रेक पूरे दिन लगा रहा. ज्ञात हो कि नगर के गोलंबर पर जाम के कारण पूरे दिन नगर वासियों का जन जीवन व दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो गया. इस दौरान विद्यालयों के वाहनों के संचालन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा. पूरे दिन समयांतराल पर वाहन रेंगते हुए चलते रहे. दोपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई. वहीं नो इंट्री जोन में पूरे दिन बालू लदे बड़े ट्रेलर वाहन भी नगर में पूरे दिन रेंगते हुए संचालित होते रहे. वाहनों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन से चार घंटे तक का समय लगा. नगर के साथ ही चौसा रोड, इटाढ़ी रोड, एनएच-922, बाइपास रोड, जासो रोड में जाम का प्रभाव काफी रहा. इन दिनों इलाहाबाद में लगे महाकुंभ के कारण बक्सर होकर वाहनों का संचालन भी काफी बढ़ गया है. जो अब अपेक्षाकृत जाम का कारण भी बन रहे है. विद्यालय के वाहनों को हुई समस्या : विद्यालय के वाहन काफी विलंब से संचालित हुए. जिसके कारण बच्चे विद्यालय देर से पहुंचे. इसके साथ ही विद्यालय से घर भी काफी देर से पहुंचे. जिससे भूखे प्यासे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी अपने स्टॉप पर काफी समय तक बच्चों का इंतजार करना पड़ा. ट्रैफिक व्यवस्था दिखा पूरी तरह से फेल : नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी की भी तैनाती की गई है. ट्रैफिक थाने की स्थापना की गई है. वहीं पूर्व की अपेक्षा जवान व अधिकारियों की तैनाती भी ज्यादा है. इसके बादवजू ट्रैफिक विभाग के नियंत्रण से ट्रैफिक व्यवस्था बाहर है. विभाग के पास छोटे कार्यक्रमों के दौरान वाहनों के आगमन की स्थिति में कोई योजना नहीं है. जिसके कारण प्रतिदिन के साथ ही विशेष तौर पर मंगलवार को नगर वासियों को पूरे दिन जाम से जूझना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन