खेलकूद के क्षेत्र में भी रोजगार की असीम संभावनाएं : डीएम

Updated at : 02 Sep 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
खेलकूद के क्षेत्र में भी रोजगार की असीम संभावनाएं : डीएम

खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन बक्सर के सौजन्य से सोमवार को एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

फाइल-32- -जिले में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का डीम में दीप प्रज्जवलित कर किया उद्घाटन फोटो-26- खिलाड़ियों को संबोधित करते जिला पदाधिकारी बक्सर. खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन बक्सर के सौजन्य से सोमवार को एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया. इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता को बढाने के साथ ही अब यह रोजगार का अवसर प्रदान करने वाला साबित हो गया है. वर्तमान में खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपना भविष्य संवार सकते है. खेलकूद के क्षेत्र में भी रोजगार के असीम संभावनाएं है. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के साथ ही कैम्ब्रिज तथा फाउण्डेशन विद्यालय के छात्रों ने मार्च पास्ट किया. खेलकूद प्रतियोेगिता 4 सितंबर को संपन्न होगा. तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. उक्त प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, किला मैदान बक्सर, इंडोर हॉल, कला भवन बक्सर में करायी जा रही है. इस प्रतियोगिता में अभी तक कुल 122 विद्यालयों से लगभग 3600 प्रतिभागियों के सम्मलित होने की सूचना प्राप्त है. सोमवार को आयोजन शुरू हो गया. आयोजनों स्थलों पर प्रतियोगिता जारी है एवं सोमवार का परिणाम इस प्रकार है:-ताईक्वान्डों अन्डर 14 (बालिका) अपने-अपने भार वर्ग में अंशिका कुमारी, सौम्या कुमारी, अन्नया कुमारी (गोल्ड) राजनंदनी कुमारी (सिल्वर) ताईक्वान्डों अन्डर 14 (बालक) अपने अपने भार वर्ग में दिव्याशु कुमार, ओम जी, सुफियान आलम, अर्यान कुमार सिंह, अंकुश यादव (गोल्ड) हर्षित कुमार (सिल्वर)* ताईक्वान्डों अन्डर 17 (बालक) अपने अपने भार वग र्में *प्रभाकर कुमार दिवेदी, चंदन कुमार गुप्ता, सचिन कुमार सिंह, सिद्धान्त कुमार, प्रिसं कुमार, सौरभ कुमार सिंह (गोल्ड) चन्द्रकान्त कुमार, (सिल्वर)* ताईक्वान्डों अन्डर 17 (बालिका) अपने अपने भार वर्ग में तनिष्का अम्बस्ठ, राशि कुमारी, नैन्सी कुमारी, शारदा कुमारी, अंशिका कुमारी (गोल्ड) ,तानी उज्जैन (सिल्वर) ताईक्वान्डों अन्डर 19 (बालक) अपने अपने भार वर्ग में- अमन कुमार सागर, अजित कुमार, विशाल कुमार, अंकित यादव (गोल्ड) ताईक्वान्डों अन्डर 19 (बालिका) अपने अपने भार वर्ग में- वैभवी कुमारी (गोल्ड) 3 सितंबर को कबड्डी (बालक), खो-खो-, हैण्डबाल, योगा, क्रिकेट (ट्रायल), कुश्ती, बुशु, जुजुज्सु, भाला फेक, ऊची कूद खेल का आयोजन किया जाना है. गर्मी को देखते हुए उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, बक्सर को निर्देश दिया गया कि प्रतिकूल मौसम को देखते हुए ओआरएस घोल, नींबू पानी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि किसी भी प्रतिभागी को असुविधा नहीं हो. सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि प्रतिकूल मौसम को देखते हुए चिकित्सक दल, एंबुलेंस एवं दवाओं की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे.जिला पदाधिकारी द्वारा सभी खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामना दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन