बक्सर: डुमरांव में तीन दिनों से उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल, 36 डिग्री पहुंचा पारा

Updated:
विज्ञापन

अंतिम चरण में रोपनी के लिए खेत को तैयार करते किसान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिछले तीन दिनों से बक्सर के डुमरांव में पड़ रही तीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान और हवा में बढ़ी नमी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. किसान अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं, क्योंकि धान की रोपाई पर इसका असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी तीखी धूप और उमसभरी गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. दिनभर पड़ रही कड़क धूप के साथ हवा में बढ़ी नमी और चिपचिपाहट के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, इलाके में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है.

विज्ञापन

हल्की बारिश के बाद बढ़ी नमी ने बढ़ाई बेचैनी

डुमरांव में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद वातावरण में आर्द्रता (नमी) काफी बढ़ गई, जिससे उमस में बेतहाशा इजाफा हुआ है. दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं और पसीने से लोग दिनभर हलाकान रहे.

दोपहर में बाजारों में पसरा सन्नाटा

चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी का असर स्थानीय बाजारों और सड़कों पर साफ देखा जा रहा है. दोपहर के समय डुमरांव के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है और लोगों की आवाजाही काफी कम हो जाती है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सड़कों पर नींबू पानी, लस्सी, शरबत और छाछ की दुकानों का सहारा ले रहे हैं. इस मौसम का सबसे बुरा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.

अंतिम चरण में धान रोपनी, बारिश की आस में किसान

प्रखंड के किसानों का कहना है कि धान की रोपी गई फसलों की हरियाली और बेहतर पैदावार के लिए इस समय अच्छी बारिश की सख्त आवश्यकता है. तेज धूप व उमस के कारण फसलों पर भी बुरा असर पड़ रहा है. इसके बावजूद, किसान प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए खेतों में अंतिम चरण की धान रोपनी को पूरा करने में जुटे हुए हैं. क्षेत्र के सभी लोग इस स्थिति में जल्द से जल्द झमाझम राहत भरी बारिश की टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: राष्ट्रीय लोक अदालत में वादो को सुलझाने का मौका, 12 सितंबर 2026 को हो रहा वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन