बक्सर में सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट सेवा पर स्काउट-गाइड स्वयंसेवक सम्मानित, DM ने बढ़ाया हौसला

Updated:
विज्ञापन
फोटो - सम्मानित करती डीएम | Prabhat Khabar Network

फोटो - सम्मानित करती डीएम | Prabhat Khabar Network

बक्सर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों को डीएम ने सम्मानित किया। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Buxar News : समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पदाधिकारी साहिला ने हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया और सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट सहभागिता एवं सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया.

डीएम ने की सेवा भावना और अनुशासन की सराहना

डीएम ने कहा कि स्वयंसेवकों की सेवा-भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व अनुकरणीय है. उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है. समाज और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

युवाओं को सेवा और समर्पण का दिया संदेश

उन्होंने स्वयंसेवकों से सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया. साथ ही भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनके प्रत्येक सकारात्मक प्रयास में हमेशा साथ खड़ा रहेगा.

विभिन्न विद्यालयों के स्वयंसेवक हुए शामिल

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, ब्रह्मपुर, उच्च विद्यालय योगिया, उच्च विद्यालय कांट-भरखर ब्रह्मपुर, मध्य विद्यालय कुकुड़ा, उच्च विद्यालय मनोहरपुर तथा राजपुर प्रखंड सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों ने भाग लिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन