अमृतसर-हावड़ा मेल में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बक्सर स्टेशन पर शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जब्त शराब व गिरफ्तार महिलाओं के साथ पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

जब्त शराब व गिरफ्तार महिलाओं के साथ पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बक्सर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर-हावड़ा मेल से 32 लीटर अवैध शराब के साथ तीन महिला तस्करों को जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

Buxar News : दानापुर मंडल के बक्सर रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ट्रेन संख्या 13006 डाउन अमृतसर-हावड़ा मेल की जांच के दौरान की गई.

पटना की रहने वाली हैं तीनों आरोपी

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पटना जिले के खुशरूपुर मियांटोली निवासी रंजीत सहनी की पत्नी कंचन देवी, नदी थाना क्षेत्र के बस्तर निवासी मनोज सहनी की पत्नी सीता देवी तथा सालिमपुर निवासी मुन्ना पासी की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है.

32.94 लीटर शराब बरामद

तलाशी के दौरान तीनों महिलाओं के पास से 32.94 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत 25,350 रुपये है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए पटना ले जाई जा रही थी.

कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जीआरपी के माध्यम से न्यायालय में पेश किया गया. कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

रेल मार्ग से शराब तस्करी पर लगातार कार्रवाई

जीआरपी और आरपीएफ ने बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली है. रेलवे मार्ग से शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन