बक्सर: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खोलने की मांग पर तीसरे दिन भी धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
फोटो- धरना देते मोर्चा के लोग | Prabhat Khabar Network

फोटो- धरना देते मोर्चा के लोग | Prabhat Khabar Network

बक्सर में इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खोलने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खोलने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन डॉ. अजीत कुशवाहा ने किया. धरना स्थल पर वक्ताओं ने रेलवे और जिला प्रशासन से जल्द रेलवे गुमटी खोलने की मांग की.

'जनता की परेशानी के प्रति संवेदनशील नहीं है प्रशासन'

धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सरोज राजभर ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है. उन्होंने कहा कि रेलवे गुमटी बंद रहने से श्रावण माह में जलाभिषेक के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

छात्रों, किसानों और व्यापारियों की बढ़ी मुश्किल

वक्ताओं ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सभी वर्गों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि संघर्ष मोर्चा जनता के हित में अंतिम दम तक आंदोलन जारी रखेगा.

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज

सरोज राजभर ने कहा कि यदि जल्द रेलवे गुमटी नहीं खोली गई तो संघर्ष मोर्चा आंदोलन को और तेज करेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन के उग्र होने की जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

धरने में जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, महिला नेत्री कृष्णावती देवी, जिला सह संयोजक दिनानाथ ठाकुर, विनोद कुशवाहा, व्यास चंदन, तेजस्वी जगनारायण सिंह, बीरबल पासवान, राम इकबाल ठाकुर, रमाकांत चंद्रवंशी, राजकुमार, गौतम चौहान, जेपी यादव, सूर्यकांति देवी, रीमा देवी, कमलेश राव, रमन राजभर, मिथिलेश राजभर, ददन ठाकुर, मुन्ना ओझा, मनजी राजभर, लाल बाबू माली, गुड्डू शर्मा, दुलार कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
Ashutosh Singh

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन