बक्सर: चौसा में सोलर ऊर्जा को लेकर जागरूकता अभियान, PM सूर्य घर योजना से बिजली बिल में राहत की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

शिविर में मौजूद विद्युत् कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को सोलर पैनल के फायदे बताए गए।

विज्ञापन

Buxar News : बिजली की बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के उपयोग और योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई.

विज्ञापन

छत पर सोलर पैनल लगाकर बनेगी बिजली

शिविर का नेतृत्व विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अजय कुमार ने किया. उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर सूर्य की रोशनी से बिजली का उत्पादन किया जा सकता है. इससे घरेलू बिजली बिल में कमी आएगी और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी घटेगी.

सरकार देगी आर्थिक सहायता

कनीय अभियंता ने कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है. इसके उपयोग से ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.

ग्रामीणों को आवेदन प्रक्रिया की दी जानकारी

शिविर में विद्युत विभाग के कर्मियों ने लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सोलर संयंत्र की क्षमता और पात्रता संबंधी जानकारी दी. साथ ही ग्रामीणों के सवालों का जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया.

अजय कुमार ने पात्र उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने और अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर विनय कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन