Buxar News: 72 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: 72 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

राजपुर थाना के तियरा स्थित एक पोल्ट्री फार्म में हुई चोरी का पर्दाफाश हो गया है.

विज्ञापन

बक्सर.

राजपुर थाना के तियरा स्थित एक पोल्ट्री फार्म में हुई चोरी का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस को यह सफलता घटना के 72 घंटे के अंदर मिली है. इस मामले में संलिप्त चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर यह कामयाबी पायी है.

राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा स्थित पोल्ट्री फार्म में 20 को हुई थी घटना

गिरफ्तार होने वाले सभी आरोपी उसी थाना क्षेत्र के सैकूआ गांव के रहने वाले हैं. जिनमें छठू राजभर का पुत्र कल्लू कुमार, सर्वजीत राजभर का पुत्र राधे कृष्ण कुमार, शैलेश राजभर का पुत्र अशोक कुमार व कमलेश राम का पुत्र सरोज कुमार शामिल हैं. आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इनके पास से 01 लोडेड देसी कट्टा, 01 खोखा के अलावा चोरी के सामानों में से 02 स्टैंड फैन, 35 होल्डर, 02 बंडल तार व 01 समर्सिबल पंप शामिल हैं. पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी एसपी शुभम आर्य ने दी. उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने चोरी के अपने गुनाह को कबूल कर लिया है. 25 जनवरी को तियर निवासी रामजी राम के पोल्ट्री फार्म में चोरी हुई थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई. टीम द्वारा जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान हुई. इसके बाद सोमवार को उनके ठिकानों पर छापेमारी कर हथियार व चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया. टीम में राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पुअनि जय प्रकाश कुमार व रौशन अली के अलावा राजपुर थाना में तैनात सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन