बक्सर में यूरिया-डीएपी की किल्लत, किसानों का आरोप, सरकारी दर से ज्यादा दाम पर बेच रहे दुकानदार

पिकअप पर खाद का सांकेतिक फोटो
धनसोई क्षेत्र में धान की रोपाई पूरी होने से पहले ही खाद की कालाबाजारी शुरू हो गई है. किसान यूरिया और डीएपी को सरकारी दर से काफी अधिक कीमत पर खरीदने को मजबूर हैं. प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है.
Buxuar News : धनसोई में धान की रोपनी अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ कि अभी से खाद की कालाबाजारी शुरू हो गई है.क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और गांवों में यूरिया और डीएपी की भारी किल्लत है, जिससे किसानों को सरकारी दर पर खाद नहीं मिल रही, इस कारण किसान महंगे दरों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं.
किसानों का आरोप- 420 में बेच रहे यूरिया
किसान संजय सिंह, सुभाग सिंह, अजय लाल आदि ने बताया कि यूरिया की बोरी जो 266.50 रुपये में मिलनी चाहिए वो 420 रुपये में और डीएपी की बोरी 1350 रुपये के बजाय 2400 रुपये में बेची जा रही है. बाजार लगभग सभी दुकानदार एक आधार कार्ड पर सिर्फ एक बोरी ही दे रहे हैं.
कई सहकारी समिति में खाद उपलब्ध नहीं
किसान राजेश कुमार ने कहा रोपनी के बाद दूसरी खुराक के लिए खाद चाहिए.कई सहकारी समिति में खाद नहीं है और बाहर से लेंगे तो डेढ़ गुना दाम देना पड़ रहा है.इतना कुछ होने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा. किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल छापेमारी कर कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










