Buxar News: डुमरांव की जनता का फूटा आक्रोश, विधायक का फूंका पुतला

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 22 Sep 2025 9:46 PM

विज्ञापन

डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा के खिलाफ सोमवार को जनता का गुस्सा फूट पड़ा, युवा भाजपा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं और व्यापारियों ने डुमरांव शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर आक्रोश मार्च निकाला

विज्ञापन

डुमरांव. डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा के खिलाफ सोमवार को जनता का गुस्सा फूट पड़ा, युवा भाजपा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं और व्यापारियों ने डुमरांव शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान विधायक का पुतला गधे पर बैठाकर पूरे शहर में घुमाया गया और गोला रोड चौक पर उनके पुतले का दहन कर विधायक की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गयी. पुतला दहन वक्ताओं ने कहा कि डुमरांव की सड़कें दलदल बनी हैं, जिन पर चलना दूभर हो गया है. बरसात में नालियों का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है. जिसके चलते एंबुलेंस तक मरीजों के पास नहीं पहुंच पा रही है, जिससे जान जोखिम में है. ठेला, रिक्शा, टेंपो और छोटे दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो गया है. विद्यार्थी विद्यालय और कॉलेज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. दुर्गा पूजा जैसे पर्व पर जब पूरा देश उमंग और भक्ति में डूबा है, तब डुमरांव के लोग विधायक की नाकामी के कारण भारी परेशानी झेल रहे हैं. व्यापारी वर्ग को करोड़ों का नुकसान हो रहा है और विधायक कमीशनखोरी और वसूली में मगन हैं. इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता शक्ति राय, समाजसेवी रोहित सिंह, अभिषेक रंजन, मनोज सिंह, संटू मित्रा, राहुल सूर्यवंशी, शिवजी शर्मा, पवन जायसवाल, रिंकू गुप्ता, शुभम सिन्हा सहित कई लोगों ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि विधायक की कुरितियों को अब जनता के बीच जोरदार ढंग से उजागर किया जाएगा. मौके पर मुखिया कुशवाहा विजय सिंह, पप्पू कुशवाहा, सोनू प्रसाद, शुभम राय, राहुल यादव, अभिषेक केसरी, धीरज कुमार, अभिषेक चौरसिया, अनिल वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन