Buxar News: हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बक्सर पहुंचे डीआरएम

Updated at : 16 Feb 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बक्सर पहुंचे डीआरएम

Buxar News: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद बक्सर स्टेशन प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है

विज्ञापन

बक्सर

. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद बक्सर स्टेशन प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई. रेल अधिकारियों व कर्मियों के साथ ही आरपीएफ की टीम अपनी गतिविधियां बढ़ा दीं हैं. आरपीएफ की टीम यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने एवं उतरने में सहयोग करते देखी गयी.

स्टेशन पर उमड़ रही भीड़ के प्रभाव को नियंत्रित करने हेतु आरपीएफ पुलिस लगातार गश्ती करने लगी. कुंभ यात्रियों की सहूलियत हेतु स्टेशन परिसर में टेंट की व्यवस्था की गयी है. नयी दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे का असर यह हुआ कि रविवार को अपराह्न 3.30 बजे दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी बक्सर स्टेशन पर पहुंचे. वे यात्रियों से बातचीत किए तथा मातहत अधिकारियों को चौकस रहने की हिदायत दिए. इस क्रम में डीआरएम प्लेटफार्म सर्कुलेटिंग एरिया, एस्कलेटर व ओवर ब्रिज से लेकर स्टेशन के बाहरी परिसर का जायजा लिए और खामियों को बारीकी से परखे. इसके बाद स्टेशन प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. डीआरएम ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है. भीड़ को नियंत्रित करने के तमाम संभावनाओं को परखकर उसके अनुरूप गंभीरता से कार्य किया जा रहा है. यात्रियों के सहयोग हेतु विशेष पहचान के लिए स्पेशल जैकेट पहने कर्मियों के अलावा आरपीएफ व वाणिज्यिक स्टाफ की तैनाती की गई है. भीड़ नियंत्रण के लिए अलग होल्डिंग एरिया बनाया गया है. वही यात्रियों को ट्रेन से संबंधित जानकारी के लिए घोषण हेतु विशेष व्यवस्था की गई है. वही सुरक्षा बल की संख्या में बढ़ोतरी तथा कुंभ के लिए एक-दो और ट्रेन चलाने पर विचार किया गया है. निरीक्षण के बाद डीआरएम शाम दानापुर के लिए 4.20 बजे रवाना हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन