Buxar News: प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के सदस्यों ने समस्याओं को लेकर किया मंथन

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के सदस्यों ने समस्याओं को लेकर किया मंथन

जिला के शिक्षकों की विशेष बैठक रविवार को पिपली बुद्ध विहार (धोबी घाट) बक्सर में आयोजित की गयी है.

विज्ञापन

बक्सर

. जिला के शिक्षकों की विशेष बैठक रविवार को पिपली बुद्ध विहार (धोबी घाट) बक्सर में आयोजित की गयी है. जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ, गोपगुट, मूल के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह तथा संचालन अजय कुमार चौधरी ने किया.

बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि प्रधानाध्यापक पद की प्रौन्नति करने वाले का विरोध करने वाले तथाकथित संघ के सेवा निवृत शिक्षकों का हर स्तर पर प्रोन्नति के सही तथ्यो को जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, बक्सर के सामने रखते हुए जोरदार विरोध किया जाएगा तथा गलत निकासी कर अधिक राशि लेने वाली सेवा निवृत शिक्षकों का विरोध किया जाएगा. स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति के लिए नवीन वरीयता सूची बनाने के लिए आवेदन जमा करने हेतु पत्र निर्गत हेतु विभाग को पत्र दिया जाएगा. वहीं 10 से 12 अप्रैल 2025 को होने वाले राज्य सम्मेलनों मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे जुट कर अपने समस्याओं के निदान के आवाज़ को बुलंद करेंगें. विशेष तौर पर सभी कोटि के शिक्षकों को राज्य कर्मियों की भांति सभी सुविधाएं बहाल करने, ग्रामीण विशेष भत्ता, बारह वर्षीय कालबद्ध प्रोन्नति सभी शिक्षकों को एमएसीपी-10 के तहत आच्छादित करने की मांग संबंधित जिला एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से की जायेगी एवं कुछ इन मांगों को भी उचित जोरदार ढंग से उठाया जायेगा. विशेष तौर पर सभी कोटि के शिक्षकों को राज्य कर्मियों की भांति सभी सुविधाएं बहाल करने, ग्रामीण विशेष भत्ता, बारह वर्षीय कालबद्ध प्रोन्नति सभी शिक्षकों को एमएसीपी-10 के तहत आच्छादित करने की मांग संबंधित जिला एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से की जायेगी एवं कुछ इन मांगों को भी उचित जोरदार ढंग से उठाया जायेगा. विशेष तौर पर सभी कोटि के शिक्षकों को राज्य कर्मियों की भांति सभी सुविधाएं बहाल करने, ग्रामीण विशेष भत्ता, बारह वर्षीय कालबद्ध प्रोन्नति सभी शिक्षकों को एमएसीपी-10 के तहत आच्छादित करने की मांग संबंधित जिला एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से की जायेगी एवं कुछ इन मांगों को भी उचित जोरदार ढंग से उठाया जायेगा.जिसमें बीपीएससी टीआरई-1, 2 के डीएम एचआरए का अद्यतन किया जाना, वेतन वृद्धि तथा बकाया भुगतान, टीआरई -1,2 का विगत कई माह का एनपीएस कंट्रीब्यूशन की समस्या का निराकरण, टीआरई -1,2 के विधालय अध्यापकों का चिकित्सा एवं मातृत्व अवकाश की स्वीकृति एवं भुगतान किया जाना, विशिष्ट शिक्षकों का भुगतान अद्यतन किया जाना, सेवा निरंतरता का लाभ प्रदान करना, कालबद्ध प्रोन्नति दिया जाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया. बैठक में राम विलास प्रसाद, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जगनारायण प्रसाद, अमरेश कुमार सिह, विरेन्द्र वर्मा, अनिल कुमार सिंह, नवीन प्रकाश, राजीव कुमार, पंकज कुमार सिंह, विकास सिंह, विजय सिंह, हरेराम सिंह, लालजी राम, रमेश राम, धर्म देव सिंह, रमेश कुमार लियाकत अली समेत अन्य शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन