Buxar News: सतुआन व मुंडन संस्कार को ले रामरेखाघाट पर श्रद्धालुओं की जुटेगी भीड़

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 13 Apr 2025 9:05 PM

विज्ञापन

जिले के रामरेखाघाट पर सोमवार को सतुआन पर्व के साथ ही मुंडन संस्कार के शुरू हो जाएगा

विज्ञापन

बक्सर

. जिले के रामरेखाघाट पर सोमवार को सतुआन पर्व के साथ ही मुंडन संस्कार के शुरू हो जाएगा. जिसको लेकर नगर के रामरेखाघाट पर अप्रत्याशित भीड़ जुटने की संभावना है. जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी किया गया है. जिससे नगर में याातायात व्यवस्था बनायी रखी जा सके. वहीं इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर नगर मे वाहनों के संचालन को लेकर रूट चार्ट भी जारी किया गया है. लग्न मुहुर्त शुरू होने के साथ ही अप्रत्याशित मुंडन संस्कार को लेकर सोमवार को नगर के रामरेखाघाट गंगा घाट पर भीड़ जुटेगी. वहीं सतुआन का पर्व भी आज सोमवार को जिले में मनाया जायेगा. यह त्योहार भगवान सूर्य के राशि परिवर्तन करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. जिस दिन स्नान करने तथा दानपुण्य को लेकर काफी संख्या में दूसरे जिले व प्रदेशों से लोग पहुंचेंगे. इस दिन भगवान सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करते हैं. इस अवसर पर गंगा में डुबकी लगाकर भगवान सूर्य की आराधना करने तथा सत्तू व आम आदि सामग्रियों के दान का विधान है सो, इसे सतुआ संक्रांति अथवा दिन मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है. भगवान भास्कर का मेष राशि में संक्रमण के साथ ही एक माह से जारी खरमास का समापन भी हो जायेगा. इसी के साथ शादी-विवाह समेत अन्य सभी तरह के मांगलिक कार्य शुरू हो जायेंगे.

जाहिर है कि खरमास के कारण पिछले एक मास से मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था. ज्योतिषाचार्य पं.मुन्ना जी चौबे के मुताबिक 14 अप्रैल को तड़के 3 बजकर 31 मिनट पर भगवान सूर्य का मीन से मेष राशि में संक्रमण होगा और दोपहर 12 बजे तक पुण्य काल रहेगा. ऐसे में संक्रमण के साथ ही स्नान व पूजन-अर्चन तथा दान-पुण्य का कार्य प्रारंभ हो जायेगा तथा दोपहर 12 बजे तक करना श्रेयस्कर होगा. प्रशासनिक तैयारियां शुरू : सतुआ संक्रांति के अवसर पर यहां के उतरायणी गंगा में स्नान हेतु होने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. गंगा घाटों पर सुरक्षा एवं ट्रैफिक को सुचारू रखने हेतु रणनीति बना ली गई है. जाहिर है कि संक्रांति स्नान के लिए शहर के अलावा जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों से तो स्नानार्थि आते ही हैं, उतरी बिहार समेत अन्य जिलों से लगायत उतर प्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भारी तादाद में पहुंचते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन