ePaper

Buxar News: समाहरणालय रोड बना नप का डंपिंग जाेन

Updated at : 20 Apr 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: समाहरणालय रोड बना नप का डंपिंग जाेन

नगर परिषद नगर क्षेत्र में उठाये गये कचरे को नगर के समाहरणालय रोड में डंपिंग जाेन बनाया गया है

विज्ञापन

बक्सर

. नगर परिषद नगर क्षेत्र में उठाये गये कचरे को नगर के समाहरणालय रोड में डंपिंग जाेन बनाया गया है. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं समाहरणालय रोड जैसे महत्वपूर्ण रोड में ही बडे वाहनों से भी निस्तारित किया जा रहा है. जिससे लोगों को इस जगह से गुजरने पर बदबू जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं नगर की नगर की सफाई पर भारी भरकम हाेने वाले खर्च को भी अनावश्यक पानी की तरह बहाया जा रहा है.

प्रतिदिन काफी मात्रा में नगर के निकलने वाले कचरे को इटाढ़ी निस्तारण केंद्र पर निस्तारित करने की बजाय नगर में ही निस्तारित किया जा रहा है. हालांकि नगर में नगर परिषद द्धारा 22 की बजाय अभी भी पांच स्टोर सेंटर बनाया गया है. जिसमें समाहरणालय रोड, बाजार समिति रोड, दंडी स्वामी सहजानंद आश्रम के पास, रेलवे माल गोदाम के पास एवं कॉलेज गेट के पास विभागीय स्तर पर जानकारी के अनुसार बनाया गया है. इससे लोगों को कचरे से आने वाली बदबू एवं हवा के साथ आने वाले धूल कणों से परेशानी झेलनी पड़ रही है. सफाई की बजट का आकार बढ़ जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों नगर के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता दिख रही है. जिसके कारण नगर के एक बड़ी आबादी को कचरे के निस्तारण से परेशानी झेलनी पड़ रही है. हवा चलने पर अपने घरों मे भी नाक पर रूमाल रखकर बदबू से बचाव करने को विवश है. बजट कचरे के निस्तारण एवं नगर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया गया है. सफाई का बजट पूर्व की लगभग 84 लाख की जगह अब इस वर्ष प्रतिमाह बढ़ाकर 1 करोड़ 16 लाख खर्च करने की बजट है. सफाई की बजट में प्रतिमाह वृद्धि लगभग 22 लाख रूपये की है. यह वृद्धि विभागीय अनुसार एजेंसी को नगर से दूर इटाढ़ी में स्थित निस्तारण केंद्र पर करने के लिए की गई है. इसके बावजूद एजेंसी नगर के समाहरणालय रोड में बड़े वाहनों से इटाढ़ी में निस्तारण करने की बजाय नगर में ही कर रहा है. समारणालय रोड में कचरे की डंपिंग से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अपने घरों में भी नाक पर रूमाल रखकर रहने इस रोड से आने जाने वाले लाेगों को मजबूरी बन गई है. हवा चलने पर गंदगी भरे धूल कण घरों में पहुंच रहे है. इस सड़क से ही प्रतिदिन जिला स्तर के अधिकारियों का आना जाना भी लगा होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन