सुमित्रा महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

Updated:
विज्ञापन
सुमित्रा महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

साथ ही साथ हम सभी स्वस्थ जीवन जी सके तभी हमारे जिला में पर्यटन बढ़ेगा जिसके कारण रोजगार में भी वृद्धि होगा.

विज्ञापन

डुमरांव. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सुमित्रा महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों एवं मेरा युवा भारत के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता के बाद महाविद्यालय में एवं उसके आसपास छायादार और फलदार पौधारोपण किया गया ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध और संतुलित रह सके. कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अध्यक्ष सह प्राचार्या डॉ शोभा सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर शंभू नाथ शिवेंद्र, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ सुभाष सिंह, डॉ अमृता सिंह सहित अन्य लोगों ने अपनी भूमिका निभायी. स्वयंसेवकों के रूप में नित्या कुमारी, प्रीति कुमारी, बेबी कुमारी, स्नेहा कुमारी, नीतू कुमारी, सीता कुमारी, नंदनी कुमारी, सुमित्रा कुमारी, सुचित्रा कुमारी,नूरी सहित अन्य ने पौधा रोपण किया. स्वच्छता के दौरान प्राचार्या ने बताई कि आज पर्यटन दिवस के अवसर पर हम लोग स्वच्छता अभियान चला रहे हैं. साथ ही साथ पौधारोपण भी कर रहे हैं ताकि हमारे क्षेत्र में हरियाली बन रहे. साथ ही साथ हम सभी स्वस्थ जीवन जी सके तभी हमारे जिला में पर्यटन बढ़ेगा जिसके कारण रोजगार में भी वृद्धि होगा. कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता ही जीवन है. जबकि डॉ संजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य ही धन है, जिसके लिए हमें स्वस्थ वातावरण, योग, खेलकूद, पौधारोपण करना अति आवश्यक है, साथ ही साथ अपने क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को भी विकसित करना होगा तभी पर्यटनों की संख्या बढ़ेगी तभी पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा. वहीं डॉ सुभाष सिंह ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम हम सभी को लगानी चाहिए, ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध और संतुलित रह पाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन